सांसद प्रफुल्ल पटेल 28 से 30 सितंबर, नागपुर, भंडारा-गोंदिया जिले के तीन दिवसीय दौरे पर

बुलंद गोंदिया। सांसद प्रफुल्ल पटेल 28 से 30 सितंबर, 2025 तक नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे माँ भवानी माता के दर्शन करेंगे और जिले में नवरात्रि के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे।

28 सितंबर को सुबह 11 बजे नागपुर जिले के उमरेड स्थित बाईपास चौक पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे भिवापुर स्थित विश्राम गृह के सामने, दोपहर 12 बजे पवनी तहसील के पास भंडारा जिले की जूनी तहसील स्थित टाइगर डेन रिसॉर्ट में, शाम 4 बजे भंडारा शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक में, शाम 5 बजे भंडारा शहर के विभिन्न माँ भवानी माता मंडलों में दर्शन एवं भेंट करेंगे।

29 सितंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे निवास पर कार्यकर्ता भेंट, दोपहर 12.00 बजे पत्रकार वार्ता, तथा शाम 06.00 बजे से गोंदिया शहर के विभिन्न माँ भवानी माता मंडलों का भ्रमण एवं दर्शन।
30 सितंबर को दोपहर 12.00 बजे तिरोड़ा में स्वर्गीय हेमंत हट्टेवार के निवास पर सांत्वना भेंट, दोपहर 1.00 बजे चांदपुर देवस्थान दर्शन, दोपहर 2.00 बजे तुमसर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक, शाम 5.00 बजे मोहाडी, जिला भंडारा में माँ चौंदेश्वरी माता के दर्शन, शाम 7.00 बजे विधायक डॉ. परिणय फुकले के निवास, नागपुर में माँ भवानी माताजी के दर्शन होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने की है।

Share Post: