प्रशांत सिंह चौहान महाराष्ट्र इंजीनियर संगठना के गोंदिया जिला अध्यक्ष नियुक्त

बुलंद गोंदिया। सुशिक्षित बेरोजगार अभियंता महाराष्ट्र इंजीनियर संगठन की नागपुर शाखा के गोंदिया जिला अध्यक्ष पद पर प्रशांतसिंहभारत सिंह चौहान की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गयी ।
सुशिक्षित बेरोजगार अभियंता की 34 वर्ष पुरानी संघटना महाराष्ट्र इंजीनियर संगठन के राज्य पदाधिकारी द्वारा प्रशांतसिंहभारत सिंह चौहान की सर्वसम्मति से नागपुर की राज्य संघटना में आयोजित सभा में नियुक्ति की गई।
प्रशांतसिंह की नियुक्ति पर गोंदिया के स्वागत लान में सत्कार समारोह आयोजित किया गया.
इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप पडोले, प्रदेश अध्यक्ष हकीम भाई, महासचिव सुधीर मानकर, मुर्तजा खान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप बादसकर प्रमुख मार्गदर्शक, प्रकाश गुटे,गुलाम कुरैशी अध्यक्ष हिंगोली अनिल राहंगडाले पूर्व अध्यक्ष व संगठन के अनेक पदाधिकारी वह कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रशांत सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आगामी 1 वर्ष के अंदर सुबे अभियंताओं की समस्याओं को हल कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

Share Post: