बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के जयस्तंभ चौक बस स्थानक के समीप स्थित योगेश टी स्टाल के कर्मचारियों की विद्युत खंबे से करंट लगकर 14 सितंबर की शाम 7:30 से 8:00 बजे के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश चाय दुकान में प्रतिदिन अनुसार श्याम 7:00 से 8:00 बजे के दौरान साफ सफाई कर दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान चाय दुकान का कर्मचारी आकाश गजभिए गौतम नगर निवासी उम्र अंदाजन 40 वर्ष यह दुकान से लगे विद्युत खंबे के पास की सफाई कर रहा था जिसे अचानक करंट लगकर वह पीछे गिर पड़ा जिसे बचाने के लिए गए चाय दुकान के संचालक योगेश सोरते को भी हल्का करंट लगा लेकिन वह बच गया।

करंट इतना जोरदार था कि उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के समय दुकान में करीब 08 से 10 अन्य ग्राहक भी उपस्थित थे सौभाग्य से करंट अधिक नहीं फैला नहीं तो यह हादसा और बड़ा हो सकता था।
आकाश को करंट लगने का संज्ञान में आते ही उसे लकड़ी की सहायता से दूर कर जिला शासकीय चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया जहां
चिकित्सको ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
उपरोक्त मामले में शहर पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया वह 15 सितंबर को विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है अब यह देखना है कि इस मामले में क्या खुलासा हो पता है।
विद्युत रिपेयरिंग का काम शुरू था
परिसर में घटना वाले दिन विद्युत रिपेयरिंग का काम शुरू था जिसके चलते 5:30 घंटे के करीब विद्युत लाइन बंद थी तथा देर शाम को ही शुरू हुई थी इसके पश्चात यह हादसा या घटित हुआ है।




