महिला किसान की बिजली गिरने से मौत प्रशासन पीड़ित परिवार को जल्द दे मुआवजा – रजनी कुंभरे

बुलंद गोंदिया। तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनेखारी निवासी महिला किसान श्रीमती लक्ष्मीबाई तुलसीदास इडपाते उम्र 58 वर्ष यह कृषि कार्य कर रही थी इसी दौरान 13 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे के दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जिला परिषद सभापति रजनी कुंभरे ने प्रशासन से मांग की पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनेखारी निवासी किस महिला किसान लक्ष्मी ताई तुलसीदास इडपाते कृषि कार्य कर रही थी इसी दौरान 13 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे आसमानी बिजली गिरकर उसकी मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन, पटवारी, पुलिस पाटिल, सरपंच, उप सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य आदि को मिलते ही प्रमुख पदाधिकारी व नागरिकों की सहायता से घटनास्थल का पंचनामा कर शव को बाहर निकाल कर शव विच्छेदन के लिए उप जिला चिकित्सालय तिरोडा में भेजा गया।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण सभापति जिला परिषद रजनी मिलिंद कुंभरे ,पंचायत समिति सदस्य प्रमिला भलाई वह ललिता मारवाडे घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की वह उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर शिंदे से संपर्क करजल्द से जल्द शव विच्छेदन करने व जिला प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को शासन के नियमानुसार जल्द से जल्द शासकीय मदद दे ।

Share Post: