बुलंद गोंदिया। गणेश उत्सव पर्व का आयोजन 27 अगस्त से शुरू हुआ था जिसमें 10 दिनों तक बाल गणेश उत्सव समिति शास्त्री वार्ड पटेल चौक द्वारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, जनजागृति के कार्यक्रमों के साथ पर्व का आयोजन किया।

गौरतलब है की श्री बाल गणेश उत्सव समिति शास्त्री वार्ड पटेल चौक द्वारा वर्ष दूसरे के अवसर पर भगवान गणेश की अष्टविनायक प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक शासन के दिशा निर्देश अनुसार सामाजिक जन जागृति के कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणेश पर्व मनाया जिसमें महिला समिति व पूर्व पार्षद सुनील तिवारी का सहयोग विशेष रहा।
आयोजन
समिति के अध्यक्ष अंकुश यादव के साथ भुवन यादव, प्रणय गड़पायले, चेतू यादव, प्रकाश लिंगेकर, झनक यादव, कुश आगासे, अमोल मेश्राम, यश बल्ले, मनोज यादव, अरविंद गढ़पायले, समीर ऊके, लक्की सूर्यवंशी, बीरबल बड़े, महिला समिति में पल्लवी यादव, नेहा शंखवार ,ललिता यादव, आयशी बल्ले, आंचल बलभद्रे, शारदा वानखेड़े ,प्रतिक्षा ठाकुर, हेमा यादव ने आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।






