बुलंद गोंदिया। प्रतिवर्षानुसार सिंधु फ्रेंड्स ग्रुप गोंदिया द्वारा सिंधी स्कूल मैदान में इको-फ्रेंडली कृत्रिम तालाब (पानी टैंक) बनाकर गणेश प्रतिमा विसर्जन का आयोजन किया गया। जिसमे 806 श्रद्धालुओं ने कृत्रिम तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
गौरतलब है की पिछले वर्ष 650 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 800 के ऊपर प्रतिमाओं तक पहुँची। उल्लेखनीय है कि इस पहल से प्रेरित होकर अब आसपास के जिलों में भी इसी प्रकार के आयोजन शुरू किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में जिल्हाधिकारी प्रजीत नायर, पुलिस अधीक्षक गौरख भांभरे, शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, नगर परिषद के अधिकारी राजीव जाधव, सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष दरयानोमल आसवानी, राजकुमार नौतानी, किशन तोलानी, तानिया भागवानी, रोहित अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सिंधु फ्रेंड्स ग्रुप की टीम में अध्यक्ष विकास तोलानी, अमित थावरानी, नीरज रंगलानी, पवन संभावनी, विजू नौतानी, आकाश हेमराजनी, हेमंत गोपालानी, गिरीश बिल्दानी, दिलीप पंजवानी, अविनाश जयसिंघानी ने आयोजन की सफलता में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद (गुड्डू) चांदवानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन विकास तोलानी द्वारा किया गया।





