बुलंद गोंदिया। (प्रतिनिधि सडक अर्जुनी)- सडक अर्जुनी तहसील की ग्रामपंचायत सौंदड ने इस वर्ष 2025 में किसानों के पारंपरिक बैलपोला उत्सव को नए और अनोखे स्वरूप में मनाकर पूरे क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत किया। यह उपक्रम लगातार तीसरे वर्ष ग्राम के लोकप्रिय सरपंच हर्ष विनोदकुमार मोदी की पहल से हिरवाजी मंदिर परिसर में शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ।
बैलपोला पर्व पर आयोजित इस प्रतियोगिता में गांव और आसपास के किसानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। किसानों का सम्मान हो, उनकी मेहनत और परंपरा को प्रोत्साहन मिले – इस उद्देश्य से सरपंच हर्ष मोदी ने अपने स्वंम छह आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की और वह विजेताओं को प्रदान किए।

आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेता :
1).दुर्योधन येरणे – प्रथम स्थान – ₹5100/- 2) यशवंत विठ्ठले – द्वितीय स्थान – 4100/-3)सावल इरले – तृतीय स्थान – 3100/- 4) धर्मराज शेंडे – चौथा स्थान – 2100/- 5) डोमरू इरले – पाँचवाँ स्थान – 1100/- 6) मारुति डोये – विशेष पुरस्कार – 700/-विजेताओ का समावेश है।
ग्रामपंचायत सौंदड का यह उपक्रम न केवल तहसील बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श साबित हुआ है। त्योहार, संस्कृति और किसान सम्मान का संगम कराने वाला यह आयोजन सही मायनों में “मेहनत को मान का सलाम” है।

बैलपोला किसानों का सच्चा त्योहार
“बैलपोला वास्तव में किसानों का सच्चा त्योहार है किसान हमारे देश की रीढ़ हैं ,उनकी मेहनत का सम्मान करने और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए मैं यह उपक्रम हर वर्ष अपने निजी राशी से आयोजित करता हूँ। आने वाले समय में इस उत्सव को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।
– सरपंच हर्ष मोदी सरपंच सौंदड।





