7 महिने के मासूम को पैसे के लिए बिक्री करने माॅ की बेरहमी से हत्या , हत्यारे व मासूम बच्चा बिक्री कि टोली सहित 7आरोपी गिरफ्तार ग्राम खजरी में अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता

बुलंद गोंदिया। डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरी परिसर में 3 अगस्त की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला था।
इस हत्याकांड में किसी भी प्रकार के सबूत न होने के बावजूद गोंदिया जिला पुलिस द्वारा अपनी कौशलता से इस मामले का हल कर 7 माह के मासूम को पैसे के लालच में बिक्री करने के लिए मां की हत्या करने वाले आरोपी सहित बच्चों की बिक्री करने वाले टोली के सदस्यो समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है की डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले खजरी के खेत परिसर में 3 अगस्त 2025 की सुबह एक 20 से 25 वर्ष की अज्ञात महिला का शव मिला था जिसके गले पर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
विशेष यह है कि महिला की किसी भी प्रकार से पहचान न होने पर जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के दिशा निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच के अनेक पथक का निर्माण कर जांच में टीम जुट गई।
इसी दौरान 21 अगस्त को पथक को मृतक महिला की पहचान के संदर्भ में तकनीकी विश्लेषण वह विश्वसनीय जानकारी के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई कि वह महिला भिलाई छत्तीसगढ़ की निवासी है।
गुप्त जानकारी के आधार पर उसकी जांच करने पर मृतक महिला की पहचान अनु नरेश ठाकुर उम्र 21 वर्ष भिलाई जिला दुर्ग के रूप में की गई।

मृतक महिला की पहचान होने पर तकनीकी जांच वह जांच कौशल के आधार पर उपरोक्त अपराध में शामिल आरोपी अभिषेक सिद्धार्थ तुरकर उम्र 36 वर्ष निवासी भिलाई जिला दुर्ग हाल मुकाम डोंगरुटोला/ कवलेवाड़ा तह गोरेगांव जिला गोंदिया के होने का मामला सामने आने पर 22 अगस्त को आरोपी को डोंगरुटोला से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले पर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक महिला अनु नरेश ठाकुर के साथ उसके अनैतिक प्रेम संबंध थे तथा वह कर्ज में डूब चुका था।
पैसों की आवश्यकता होने पर उसने अपनी पत्नी पूनम बहन चांदनी निवासी नेहरू नगर भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ तथा गोंदिया निवासी उसकी रिश्तेदार प्रिया तुरकर के साथ मिलकर अनु ठाकुर की हत्या कर उसके 7 माह के दूधमुँहे बच्चों को बिक्री करने की साजिश रच इस घटना को अंजाम दिया था।
दिनांक 2 अगस्त 2025 को अभिषेक सिद्धार्थ तुरकर ने अनु ठाकुर को भिलाई दुर्ग से मोटरसाइकिल पर ग्राम खजरी के खेत परिसर में लाकर चाकू से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या करने का स्वीकार किया।

मासूम का नकली जन्म प्रमाण पत्र

हत्या के पश्चात चारों आरोपियों ने साठगाठ कर अनु ठाकुर के 7 माह के बच्चे के जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर आर्थिक लाभ के लिए सुरेश रमेश चौहान गड्ढाटोली गोंदिया, प्रीति विकास कड़वे कस्तूरबा वार्ड कचरा मोहल्ला गोंदिया ,भावेश अशोक बंसोड़ मनोहर कॉलोनी रामनगर गोंदिया तथा कमल सुखलाल यादव गड्डाटोली गोंदिया को बिक्री की।

इस मामले में 22 अगस्त को1) अभिषेक सिध्दार्थ तुरकर 2) सौ. पुनम तुरकर दोनों रा. नेहरुनगर भिलाई दुर्ग, छत्तीसगड 3) प्रिया तुरकर रा. मुर्री गोंदिया 4) सुरेखा रमेश चौहान रा. गड्डाटोली, गोंदिया 5 ) प्रिति कडबे रा. कचरा मोहल्ला, गोंदिया 6 ) भावेष अशोक बन्सोड रा. रामनगर, गोंदिया 7) कमल यादव रा. गड्डाटोली, गोंदिया गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए डुग्गीपार पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया।

जिले में बड़े पैमाने पर मासूमो की बिक्री की टोली
गोंदिया जिले में बड़े पैमाने पर मासूम बच्चों की बिक्री की टोली सक्रिय है इसके पूर्व भी इस प्रकार के मामले सामने आ चुके हैं कुछ मामलों में ग्रामीण क्षेत्रों में कुंवारी माता के बच्चों को इन टोली के सदस्यों द्वारा प्रस्तुति होने तक अपनी निगरानी में रखा जाता है, तथा बच्चा होने के बाद उसके बच्चे को लाखों की कीमत में महानगरों में बेचा जाता है। तथा उस गरीब माता को मात्र चंद्र रुपए ही दे कर यह मानव बिक्री का गोरख धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।
जिसकी कड़ाई से जांच किए जाने पर काफी बड़े सुराग वह बड़े मगरमच्छ हाथ लगा सकते हैं।

उपरोक्त कारवाई गोरख भामरे, पोलीस अधीक्षक, गोंदिया व अभय डोंगरे, अपर पोलीस अधीक्षक गोंदिया के दिशा निर्देश आदेशुनार लोकल क्राइम ब्रांच पोलीस निरीक्षक पुरूषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सपोनि धिरज राजुरकर, मपोउपनि वनिता सायकर, पो.उप.नि. शरद सैदाने, स.फो. राजेन्द्र मिश्रा, पो.हवा. सुजित हलमारे, पो.हवा. संजय चव्हाण, पो.हवा. महेश मेहर, पो.हवा. सोमेन्द्रसिग तुरकर, पो.हवा. दिक्षीतकुमार दमाहे, पो.हवा. सुबोधकुमार बिसेन, पो.हवा. प्रकाश गायधने, पो.हवा. इंद्रजित बिसेन, पो.हवा. दुर्गेश तिवारी, पो.हवा. तुलसीदास लुटे, पो.हवा. भुवनलाल देशमुख, पो.हवा. भोजराज बहेकार, पो.हवा. विठ्ठलप्रसाद ठाकरे, पो.हवा. राजकुमार खोटेले, पो.हवा. रियाज शेख, पो.शि. छगन विठ्ठले, पो.शि. हंसराज भांडारकर, पो.शि. संतोष केदार, पो.शि. राकेश इंदुरकर, पो.शि. सुनिल डहाके, पो.शि. राहुल पिंगळे, पो.शि.दुर्गेश पाटील, मपोशि स्मिता तोंडरे,, मपोशि कुमुद येरणे, पोशि रोशन येरणे, पोशि योगेश रहिले, पोशि अश्विन वंजारी चापोहवा लक्ष्मण बंजार, चापोशी मुरली पांडे, चापोशी घनश्याम कुंभलवार, चापोशि राम खंडारे तसेच तांत्रिक शाखेचे सपोनि राहुल दुरशेरवार, पोहवा रितेश लिल्हारे, पोहवा रवि शहारे, पोहवा राजु डोंगरे, पोहवा कल्पेश चव्हाण द्व्रारा की गयी।

Share Post: