बुलंद गोंदिया। रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजालिया पर्व मनाया जाता है जिसमें भुजालिया का विसर्जन पारंपरिक रूप से नदी तालाब में कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी जाती है जिसके लिए रविवार 10 अगस्त को भुजलिया का पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया जिसके लिए जिले के विभिन्न जलाशय में भारी भीड़ उम्र पड़ी।

गौरतलब है की भुजालिया पर्व रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया जाता है इसके पूर्व नवमी को बास की टोकरी में गेहूं को बोकर भुजलिया लगाई जाती है।
जिसका पूजन माता अपने संतानों की सुरक्षा व स्वस्थ जीवन के लिए कामना कर माता का पूजन करती है।
इसके साथ ही अच्छी बारिश वह भरपूर फसल के लिए भी यह पर्व आयोजित किया जाता है।
इसके पश्चात रक्षाबंधन के दूसरे दिन भुजलिया को नदी तालाबों में विसर्जन कर एक दूसरे को श्रद्धा के रूप में भुजालिया देकर शुभकामनाएं दी जाती है।

गोंदिया जिले में भी भुजालिया पर्व बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है जिसके लिए जिले के विभिन्न जलाशयो ,तालाबों, नदियों में भारी भीड़ उमर पड़ी तथा भुजालिया का विसर्जन किया गया ।






