बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम श्री कृष्णा गोरक्षण गौशाला में पहुंचकर गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात वे एन एम डी कॉलेज के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित थे जहां जिले के गणमान्य नागरिकों, राष्ट्रवादी कार्यकर्ता व नागरिकों ने पहुंचकर शुभकामनाएं देकर स्वस्थ जीवन दीर्घायु की कामना की।

जिले के विविध स्थान पर स्वास्थ्य शिविरों ,पौधारोपण वह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके साथ ही पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय नेता व सांसद प्रफ़ुल पटेल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबळ, पालकमंत्री बाळासाहेब पाटील, विधायक परिणय फुके, गोंदिया शिक्षण संस्था अध्यक्ष श्रीमती वर्षाताई पटेल ने फोन से बधाई दी।
विधायक राजकुमार बडोले, विधायक राजूभाऊ कारेमोरे, विधायक विनोद अग्रवाल, नानाभाऊ पंचबुद्धे, सुनील फुंडे, प्रेमकुमार राहंगडले, विलास काटेखाये, एकनाथ फेंडर, सुरेश हर्षे सह गोंदिया भंडारा जिले से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, प्रसंशकों, विविध समाजसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, मित्रमंडली, पत्रकार बंधु, गोंदिया शिक्षण संस्था के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी, अन्य पार्टियों के शुभचिंतकों ने बधाई दी।

राजेंद्र जैन के जन्मदिवस पर जिले की सभी तहसील के विभिन्न स्थानों में फल वितरण, रोगनिदान शिबिर, महिला सम्मेलन, आयुष्यमान भारत कार्ड शिबिर, रक्तदान शिबिर, वृक्षारोपण, मोफत दवा वितरण व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके स्वस्थ्य व दिर्घायु की कामना की।
पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने जन्मदिन की शुभकामना देने वाले सभी का आभार मानते हुए क्षेत्र के विकास के लिये सदैव तत्पर रहने की वचनबध्दता दी तथा परिसर के नागरिको का स्नेह सदैव इसी प्रकार से उन पर बना रहे एैसी आशा व्यक्त की l







