बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता आमगांव) – वर्ष 2021 से तहसील एवं पंचायत समिति स्तर पर महाराष्ट्र रोजगार गारंटी योजना एवं नरेगा के तहत कुशल कामों पर किये गए मटेरियल ( मुरुम, गिट्टी, सिमेंट, रेती ) सप्लाई करने तथा मशिनरी के माध्यम से काम करने वाले ठेकेदारो को उनके किए गए कामों का भुगतान नही होने से ठेकेदार कर्ज के बोझ में दब चुका है।
लेकिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा ठेकेदारो का भुगतान करने में दिरंगाई एवं पक्षपात करने की वजह से आमगांव तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम- डोंगरगांव निवासी – अशोक फुंडे नामक ठेकेदार की कर्ज के बोझ से दिल का दौरा पड़ने से दि, 28 जुलाई 2025 के रात्रि मौत हो गयी है उक्ताशय का आरोप अन्य ठेकेदारों ने आयोजित पत्रकार परिषद में लगाया है।
ठेकेदारो ने बताया कि इसके पुर्व तहसील स्तर पर मातोश्री पांदन रस्ता एवं पंचायत समिति के अन्तर्गत कुशल काम सिमेंट , वैक्यक्तीक तौर पर किये गए कामों का भुगतान कम्पलिट कामों के अनुसार किया जाता था। लेकिन हाल ही में गोंदिया जिले के विधायकों ने विधानसभा सत्र में मंत्री – गोगावले , का घेराव किया था तथा गोंदिया जिले को मनरेगा एवं नरेगा की निधि उपलब्ध कराने की मांग की थी।
बताया गया है कि गोंदिया जिले में कुशल कामों की कुछ पैमाने में महाराष्ट्र सरकार ने निधि उपलब्ध करायी है! वह निधि का वितरण किया गया! उसमें गोंदिया जिले के चारों विधायकों के कहने अनुसार उनके चहेते जिन्होंने अभी दो महीने पुर्व में काम किया ऐसे ठेकेदारो को निधि का वितरण किया गया है! और जिन्होंने पिछले 4 साल पहले काम किया! वह पेमेंट से वंचित रह गये हैं! जिसमें आमगांव तहसील का जिरो नंबर है।
ठेकेदारो ने पत्रकार परिषद में बताया कि पंचायत समिति स्तर पर 95 लाख रुपये की निधि आयी थी! उसमें अधिकारीयोंने अपने करिबी ठेकेदारो को ज्यादा कमिशन लेकर मात्र दो ठेकेदारो को वितरण कर दिया है। बताया गया की निधि से वंचित रहे ठेकेदार अशोक शंकरराव फुंडे, का टेंशन बढ गया! उसकी तबियत खराब हो गयी! इलाज के लिए रुपये उपलब्ध नहीं होने से उसकी मौत हो गयी।
बताया गया है कि पंचायत समिति स्तर के कुशल काम के 7,75,30771/- रुपये एवं व्ययक्तिक काम के 5,0009479/- रुपये तथा तहसील स्तर के कुशल कामो के करिबन 5 करोड़ रुपये का भुगतान सरकार पर ठेकेदारो का बकाया है।
ठेकेदारो का कहना है कि पेमेंट का भुगतान ( वितरण) करते वक्त जिनोंने जैसा काम किया है! वैसा ही भुगतान करना चाहिए विधायकों की मांग के अनुसार नहीं।
पत्रकार परिषद में ठेकेदारो ने आरोप लगाया कि विधायक लोग कमिशन लेकर अपने ही लोगो का भुगतान कराने की पक्षपात पुर्ण सिफारिश करते हैंऔर दो दिन पुर्व ऐसा ही हुआ है।
कमिश्नर ( नरेगा) नागपुर ने विधायकों के सुची अनुसार ठेकेदारो का भुगतान करने हेतु संबंधित एजेंसी को अलाटमेंट दिया है!
ठेकेदारो ने पक्षपात करने वाले अधिकारों को ठेकेदार अशोक फुंडे के मौत का जिम्मेदार ठहराया है! तथा विभागीय स्तर पर चौकशी एवं कारवाई की मांग किया है।
पत्रकार परिषद में मटेरियल सप्लायर एवं ठेकेदार- सिद्दार्थ डोंगरे, राजु नायडू, केदार येड़े, अतुल चौहान, रंजित पटले, अफताफ कुरैशी, राजु शेंडे, डॉ, हरिणखेडे़, मेंढे, राजु चचाने , उमा खोब्रागडे़, संजु देशकर, धर्मराज पाथोडे़, आदि उपस्थित थे।






