बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता देवरी) – देवरी तहसील के चिचगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामआभोरा निवासी मनोज कुमार कौशिक उम्र 35 वर्ष की जहरीले सर्प के दंश के पश्चात उपचार के लिए 31 जुलाई गुरुवार की सुबह गोंदिया के शासकीय चिकित्सालय में ले जाते समय मार्ग में ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आभोरा निवासी 35 वर्षी युवक मनोज कुमार कौशिक 30 जुलाई की रात भोजन करने के पश्चात सोने के लिए गया था इसी दौरान बिस्तर के समीप अंधेरे में छुपे एक जहरीले सर्प ने दंश कर लिया।
सर्प दंश होने पर उपचार के लिए चिचगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां रात में उसका उपचार किया गया लेकिन स्थिति में सुधार न होने के चलते आगे के उपचार के लिए 31 जुलाई को गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया।
रेफर करने के पश्चात मनोज को गोंदिया लाते समय रास्ते में ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए।
उपरोक्त मामले में चिचगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।
मृतक के पीछे एक बड़ा परिवार है जिसके निधन से परिवार व ग्राम में शोक निर्माण हो गया।





