दो पिस्टल 10 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार लोकल क्राइम ब्रांच की सफलता

बुलंद गोंदिया। रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले गोंदिया बालाघाट मार्ग पर ग्राम मुरपार के समीप लोकल क्राइम ब्रांच द्वारा मिली गुप्त जानकारी के आधार पर नाकाबंदी कर बालाघाट से गोंदिया की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार के पास से दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है की गोंदिया जिले में घातक आग्नेय शास्त्रों की बिक्री व अपराध में उपयोग बड़े पैमाने पर होने लगा है जिस पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे द्वारा कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इसी के चलते लोकल क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही थी तो उन्हें विश्वसनीय गुप्त जानकारी प्राप्त हुई की बालाघाट से गोंदिया की ओर एक व्यक्ति पिस्तौल व कारतूस लेकर बिक्री के लिए आ रहा है। इसके पश्चात रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरपार के समीप गोंदिया बालाघाट मार्ग पर आईटीओ चेक पोस्ट पर 27 जुलाई की रात 8:00 बजे के दौरान नाकाबंदी की गई।
जिसमें 8:30 बजे के करीब एक संदेहास्पद व्यक्ति मोटरसाइकिल से अपनी पीठ के पीछे काले रंग का बैग लेकर गोंदिया की ओर आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोककर उसका नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रशांत किशोर सोनवने उम्र 18 वर्ष दो माह निवासी बारों तहसील कोपरगांव जिला अहमदनगर बताया।


जिसकी पंचों के समक्ष तलाशी लिए जाने पर काले रंग के बैग में दो देसी लोहे की पिस्टल तथा 10 लाख जिंदा कारतूस पाए गए।
1) लोहे की पिस्टल जिसकी बैरल की लंबाई 16 सेंटीमीटर वह लोहे की एक मैगजीन अंदाजन कीमत 50000
2 )लोहे की पिस्टल बैरल की लंबाई 15 सेंटीमीटर वह लोहे की मैगजीन अंदाजन कीमत 50000 तथा 10 पीले रंग की धातु के जीवित कारतूस अंदाजन कीमत 5000 जप्त की गई।
उपरोक्त मामले में आरोपी के खिलाफ रावणवाडी पुलिस थाने मेंभारतीय हथियार कानून की धारा 3,25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच रावणवाडी पुलिस द्वारा की जा रही है।

उपरोक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गौरख गौरव भामरे के दिशा निर्देश अनुसार लोकल क्राइम ब्रांच के निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पो.हवा .राजेन्द्र मिश्रा, महेश मेहर, पोहवा संजय चौहान, पोहवा सोमेन्द्रसिंह तुरकर , पोशि छगन विठठले, पो.शि. राकेश इंदुरकर, पो.शि. योगेश रहिले, चापोहवा लक्ष्मण बंजार द्व्रारा की गयी।

Share Post: