बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में गत 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गोंदिया आमगांव व सालेकसा तहसील में अतिवृष्टि दर्ज की गई जिसके चलते 50 से अधिक ग्रामीण रास्ते बाधित हुए हैं जिससे यातायात प्रभावित हुआ है साथ ही एतिहात के तौर पर पुजारीटोला, कालीसरार, सिरपुर डैम के गेट खोले गए हैं।
गौरतलब है की मौसम विभाग द्वारा गोंदिया जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया था जिसके चलते गत 24 घंटे में जिले में चारों ओर मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार 26 जुलाई को गोंदिया तहसील में 75.8 मिमि ,आमगांव तहसील में 74.5 मिमी वह सालेकसा तहसील में 84.00 मिमी बारिश दर्ज होने से इन तहसीलों में अतिवृष्टि दर्ज हुई है ।
इसके अलावा गोरेगांव में 49.3 मिमि ,तिरोडा में 22.9मिमि ,देवरी में 48.9 अर्जुनी मोर में 37.4 व सड़क अर्जुनी में 43.3 मिली मीटर बारिश हुई है इस प्रकार जिले में औसत 54.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
बांधों के खोले गए गेट
सिरपुर बांध
सिरपुर बांध में पानी की बढ़ोतरी होने के चलते पहले तीन गेट 0.3 मि खोले गए थे लेकिन पानी की बढ़ती स्थिति को देखते हुए बढ़ोतरी कर 7 गेट खोले गए हैं जिसमें 144.17 क्युमेक पानी नदी में छोड़ा जाएगा।
कालीसरार बांध
कालीसरार बांध के भी चार गेट खोले गए हैं बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 0.6 मी शुरू किया गया है जिसमें 188. 868 क्युमेक पानी नदी में छोड़ गया।
पुजारी टोला
पुजारी टोला बांध के चार गेट 0.3 मी वह चार गेट 0.6 मी से शुरू होते थे, लेकिन पानी की बढ़ती स्थिति के चलते बाढ़ को नियंत्रित करने हेतु चार गेट 0.6 मी तथा 4 गेट 0.9 मी शुरू किए गए हैं जिसमें 383.54 क्यों मेक पानी नदी में छोड़ गया।

नदी किनारे बसे गांवों को सतर्कता की चेतावनी
गोंदिया जिले के अधिकांश तहसीलों में मूसलाधार बारिश के चलते कुछ बांधों का पानी छोड़ा गया है तथा निरंतर हो रही बारिश के चलते नदी वहां आलू का जलस्तर भी बढ़ रहा है जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा नदी नालों के किनारे के ग्रामीणों को चेतावनी जारी कर नदी नालों के किनारे ना जाने की सलाह दी है।
45 से अधिक ग्रामीण रास्ते बंद
गोंदिया तहसील के 03,आमगांव तहसील के 05, गोरेगांव तहसील का 01, सालेकसा तहसील के 14, देवरी तहसील के 10 ,अर्जुनी मोरगांव तहसील के 10, सड़क अर्जुनी तहसील के 04 इस प्रकार 45 से अधिक ग्रामीण मार्ग अतिवृष्टि व मूसलाधार बारिश के चलते बंद हो गए।

मकानो व मवेशियों की गोठो का नुकसान
बारिश के चलते गोंदिया तहसील में 16 मकान काअंशत मवेशियों के 60गोठे, आमगांव तहसील में 25 मकान अंशत वह 03पूर्णतया 09 गोठे, गोरेगांव में 05 मकान अंशत वह 02 गोठे, सालेकसा में 15 अंशत मकान 6 गोठे, देवरी में 8 अंशत मकान 03 गोठे सड़क अर्जुनी में 04 अंशत मकान इस प्रकार जिले में 73 मकानो को अंशता तथा तीन मकानो को पूर्णता क्षतिग्रस्त होने के साथ एक 26 मवेशियों के गोठो को नुकसान पहुंचा है।






