सोनू कुथे शिवसेना शिंदे गट के जिलाध्यक्ष व राजीव ठकरेले विधानसभा संगठन पद पर नियुक्त

बुलंद गोंदिया। जिला परिषद सदस्य व पूर्व सभापति रूपेश सोनू कुथे शिवसेना शिंदे गट के जिला अध्यक्ष पद पर वह राजीव ठाकरेले की गोंदिया विधानसभा संगठन पद पर नियुक्ति की गई।

गोंदिया में एक नया राजनीतिक समीकरण सामने आया जिसमें जिला परिषद के निर्दलीय सदस्य व पूर्व सभापति रुपेश सोनू रमेश भाऊ कुथे को गोंदिया जिला शिवसेना शिंदे गट के गोंदिया जिला प्रमुख के पद पर नियुक्ति की गई है, जिले में उनका कार्य क्षेत्र गोंदिया व तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र होगा।

यह नियुक्ति हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के आशीर्वाद से शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र शासन के आदेश अनुसार की गई है।
इसके साथ ही कांग्रेस के युवा नेता इंजीनियर राजू रूपचंद ठकरेले द्वारा भी कांग्रेस को छोड़कर शिवसेना में प्रवेश किया व उनकी नियुक्ति गोंदिया विधानसभा के संगठन पद पर की गई है।

नियुक्ति का आदेश पत्र 12 जून को शिवसेना सचिव संजय पुष्पलता भाऊराव मोरे द्वारा जारी किया गया है।

रूपेश सोनू सोनू कुथे जिला प्रमुख वह राजू ठकरेले के विधानसभा के संगठन पद नियुक्ति होने पर समर्थकों वह मित्र परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गई। नियुक्ति के पश्चात रूपेश कुथे ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही गोंदिया जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Share Post: