बुलंद गोंदिया। रावणवाडी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम अंभोरा निवासी आरोपी सुनील मदन पटले उम्र 35 वर्ष द्वारा अपनी पत्नी आरती सुनील पटले 30 वर्ष के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। उपरोक्त घटना गुरुवार 8 मई की रात 11:30 बजे के दौरान घटित हुई।
रावणवाडी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील मदन पटले वह मृतक आरती पटले का 6 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था तथा उनका एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है तथा उनका जीवन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था ,लेकिन गत 1 वर्ष पूर्व से ही सुनील आरती के चरित्र पर संदेह करने लगा था जिससे 6 महीने से दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्माण हो गई थी तथा आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।
इसी विवाद के चलते गुरुवार 8 मई की रात दोनों के बीच पुनः विवाद शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने आक्रोश में आकर आरती पर कुल्हाड़ी से अनेको वार कर उसकी हत्या कर दी।
आरती की हत्या को अंजाम देने के पश्चात आरोपी सुनील रावणवाडी पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।
रावणवाड़ी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दर्ज किया।
उपरोक्त मामले की जाँच रावणवाडी के पुलिस निरीक्षक मंगेश पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक नवकार द्वारा की जा रही है।