बुलंद गोंदिया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति निर्माण हो गई है तथा यह तनाव और अधिक गंभीर हो गया है . जिसे देखते हुए देश भर के महत्वपूर्ण शहरों में युद्ध जैसी परिस्थितियों का मॉक ड्रिल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है जिसमें महाराष्ट्र के 16 स्थान शामिल है। जिसमें मुख्य रूप से मुंबई औरंगाबाद वह अन्य संवेदनशील स्थानों का समावेश है तथा यह 7 मई बुधवार को आयोजित होगी।
गौरतलब है की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है तथा भविष्य में कभी भी युद्ध जैसी स्थिति निर्माण हो सकती है। इसे देखते हुए सीमा पर तनाव की स्थिति गंभीर हो गई है इस कारण केंद्र सरकार द्वारा एहतियाती कदम उठाए गए हैं तथा देशभर के महत्वपूर्ण शहरों में युद्ध जैसी स्थिति का सामना करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इसमें महाराष्ट्र के 16 स्थान शामिल है तथा यह मॉक ड्रिल एक साथ 7 मई बुधवार को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर के 259 शहरों में युद्ध संबंधित मॉक ड्रिल आयोजित करने का आदेश दिया है जंगी अथवा किसी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए साथ ही प्रशासन को क्या करना चाहिए इस दौरान यह कदम उठाए जाएंगे तथा इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
महाराष्ट्र के 16 स्थान को तीन समूह में विभाजित किया गया है।
पहला समूह –
मुंबई , उरण, तारापुर यह तीन स्थानों का समावेश है।
दूसरा समूह-
ठाणे, पुणे ,नाशिक, रोहा-धाटाव-नागोठाणे, मनमाड सिन्नर,थलवैशेट, पिंपरी चिंचवड़ का समावेश है।
तीसरा समूह-
छत्रपति संभाजी नगर, भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जैसे स्थान शामिल है।
इन स्थानों पर बुधवार 7 में को मॉक ड्रिल ली जाएंगी इसके लिए नागरिक सुरक्षा एजेंसी को प्रशिक्षित करने का आदेश जारी किया गया है।
संभावित युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कहा है कि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है की अपनी यंत्रणा तैयार वह सजग है।