बुलंद गोंदिया। जिलाधिकारी कार्यालय में जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा सभा पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल्ल पटेल व जिले के पालक मंत्री बाबा साहब पाटिल की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई थी। इसमें जिले के चल रहे विकास कार्यों के मंथर गति को लेकर अधिकारियों पर आक्रोश व्यक्त कर कार्यो को गति प्रदान करने के लिए कड़े निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
गौरतलब है की गोंदिया जिले के विभिन्न प्रलंबित विकास कार्यों को जानकारी लेने व विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल्ल पटेल वह राज्य के सहकार मंत्री तथा गोंदिया के पालक मंत्री बाबासाहेब पाटील की प्रमुख उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा सभा आयोजित की गई थी इस अवसर पर जिलाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा सभा में अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर में चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति से हो रहे कामों पर जमकर आक्रोश व्यक्त कर कार्यों को गति प्रदान करने तथा प्रशासनिक बाधा आने पर उसकी जानकारी देकर उसका निराकरण करने के निर्देश दिए।
शहर के उड़ान पुल वह मेडिकल कॉलेज
गोंदिया बालाघाट मार्ग के उड़ान पुल मरारटोली रिंग रोड, हड्डी टोली उड़ान पुल के कार्यों की समीक्षा ली साथ ही शासकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य कितना पूर्ण हुआ तथा यह कब तक पूर्ण होगा इसकी जानकारी ली तथा कार्यों को जल्द से जल्द गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
गोंदिया शहर के विभिन्न प्रकल्प
गोंदिया शहर में के विभिन्न प्रलंबित कार्य जिसमें शहर का ऑडिटोरियम, नगर परिषद की नई प्रशासकी इमारत का निर्माण कार्य, दुर्गा चौक पुलिस चौकी का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर संसद पटेल ने कड़ी नाराज की व्यक्त की तथा उपरोक्त कामों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सुभाष गार्डन वह आधुनिक विद्युत शव दाहिनी शुरू नहीं हुई। शहर की साफ सफाई के साथ-साथ शहर की जलापूर्ति योजना तथा भूमिगत गटर योजना के प्रलंबित कार्यों के साथ डंपिंग यार्ड वह धोटे सूतीका ग्रह की समीक्षा सभा लेकर इसकी संपूर्ण जानकारी जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश मुख्य अधिकारी को दिए।
पर्यटन विकास को गति
गोंदिया जिले के पर्यटन विकास को गति मिले इसके लिए नवेगांव नागजीरा, बोदलकसा पर्यटन विकास के लिए आने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के संदर्भ में अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न निर्देश दिए।
कृषि पंप को अखंड विद्युत आपूर्ति
गोंदिया जिले में रबी मौसम में 45000 हेक्टर में फसल लगाई जाती है इस दौरान कृषि पंप को अखंड विद्युत आपूर्ति हो जिससे फसल को नुकसान ना हो इसके साथ ही आमगांव ,अर्जुनी मोरगांव में महावितरण द्वारा प्राथमिकता से आने वाली समस्याओं को दूर करें तथा विद्युत पंप को निरंतर विद्युत की आपूर्ति होती रहे इसका निर्देश दिया।
सिंचाई प्रकल्पों के प्रलंबित कार्य
जिले के झांसी नगर,राजेगांव काटी, तेडवा, शिवनी यह सिंचाई प्रकल्प के साथ अन्य प्रलंबित सिंचाई सिंचन प्रकल्पों को हल करने के साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर इसकी जानकारी उन्हें दें जिससे वे प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं का हल करें ऐसा निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिया साथ ही पालक मंत्री द्वारा भी कहा कि सिंचाई प्रकल्प व आरओबी के कार्य पूर्ण करें।
समृद्धि महामार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर
सांसद प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों से मंजूर नागपुर गोंदिया समृद्धि महामार्ग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो इसके लिए संबंधित सभी अधिकारियों समय-समय पर समीक्षा सभा लेकर तकनीकी समस्या को दूर कर समृद्धि महामार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करें तथा यह कार्य समय पर पूर्ण करने के साथ ही जिले के समृद्धि मार्ग का मार्ग सरल करें ऐसा निर्देश देते हुए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी इस प्रकल्प को प्राथमिकता देने के संदर्भ में चर्चा की।
आदिवासी विभाग के प्रकल्प
एकात्मिक आदिवासी विभाग देवरी के अंतर्गत गोंदिया में नये छात्रावास के लिए जमीन अधिग्रहण,कार्य की शासकीय धान खरीदी बोनस वह धान मिलिंग के संबंधित कार्यो की पालक मंत्री द्वारा समीक्षा सभा ली गई तथा महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के तहत शहर की भूमिगत गटर योजना व महावितरण द्वारा शहर की भूमिगत विद्युत लाइन के कार्यों की भी जानकारी लेकर कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयोजित सभा में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन तथा जिले के सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।






