बुलंद गोंदिया। सांसद प्रफुल्ल पटेल व जिले के पालक मंत्री बाबासाहब पाटिल का शनिवार 22 रविवार 23 मार्च को दो दिवसीय गोंदिया जिले दौरे पर आगमन हो रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा सभा में भाग लेकर लेकर जिले की विभिन्न समस्याओं व विषयो की जानकारी प्राप्त करेंगे।
गौरतलब है की गोंदिया जिले की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने व विकासात्मक कार्यों की समीक्षा सभा के लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल व जिले के पालक मंत्री बाबा साहब पाटिल शनिवार 22 मार्च वह रविवार 23 मार्च को दो दिवसीय जिले के दौरे पर आगमन हो रहा है।
जिसमें शनिवार प्रात 10:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा सभा में भाग लेंगे साथ ही विभिन्न प्रलंबित विषयों पर चर्चा कर उसका निराकरण करने के साथ ही नागरिकों की समस्या भी सुनेंगे।
रविवार 23 मार्च को गोंदिया व भंडारा जिले के राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
इस कार्यक्रम में भंडारा व गोंदिया जिले के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आवाहन राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा किया गया है।







