श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र पोद्दार की नियुक्ति

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के श्री राम जन्मोत्सव समिति के नए अध्यक्ष पद व आगामी जन्मोत्सव पर्व को लेकर श्री कृष्णा गोरक्षण गौशाला (पंजारा पोल) में सकल समाज की सभा आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र पोद्दार की नियुक्ति की गई।

गौरतलब हैं की 550 वर्षों के संघर्ष के पश्चात अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण होने तथा रामलला की स्थापना के पश्चात राम जन्मोत्सव का पर्व बड़े धूमधाम से संपूर्ण देश में आयोजित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि गोंदिया शहर में 50 वर्षों से अधिक समय से राम जन्मोत्सव पर्व व शोभायात्रा श्री राम जन्मोत्सव समिति के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
आगामी रामनवमी का पर्व जोर-जोर से मनाने के लिए रविवार 16 मार्च को पिंडकेपार रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला पाजरापोल में सकल हिंदू समाज की सभा श्री राम जन्मोत्सव समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी गणेश अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के प्रतिनिधि वह कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आयोजित सभा में सर्वप्रथम नए अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा गया जिसमें हेमेंद्र सूरजमल पोद्दार के नाम का प्रस्ताव आने पर उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा इसका अनुमोदन कर सर्वसम्मति से हेमेंद्र पोद्दार को आगामी 2 वर्षों के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर नई कार्यकारिणी गठित करने का सर्वसम्मति से अधिकार दिया।
तथा जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर आगामी राम जन्मोत्सव के कार्यक्रमो की रूपरेखा की जानकारी दी जाएगी।
आयोजित सभा में प्रमुख रूप से गणेश अग्रवाल ,हेमेंद्र पोद्दार ,आसित अग्रवाल, पंकज यादव, राजू नोतानी, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, देवेश मिश्रा, नितिन जिंदल, महेश आहूजा, जय चौरसिया, वीरेंद्र जैसवाल, संदीप श्रीवास, राजेश कनोजिया, सचिन चौरसिया, अमित झा, अंकित कुलकर्णी, भूपेंद्र श्रीवास, अजय यादव, स्नेहल पटेल, शरद काथरानी, हर्षल पवार, नागेश दुबे, रोहित श्रीपात्रे, मनोज श्रीवास, राहुल, स्वामी, अशोक अरखेल, बबलू गभने, संस्कार इंदनी, दिनेश द्विवेदी, बंटी मिश्रा, संजय पटेल, प्रीतम लिल्हारे, दिनेश इंदनी, अपूर्व अग्रवाल, आनंद जैन, हरीश तीर्थंनी, चुन्नी चौरावर, योगेश पसीने, विनीत मोहिते, बबलू वासनिक, महेश कोठारी , बिपिन बावीशी , उपेंद्र लंजेवार, जीतेन्द्र अग्रवाल, अपूर्व मेठी, नरेंद्र अग्रवाल, विनोद चांदवाणी, नविन टांक, राजेश परमार, चन्दन पंचारिया, जलाराम गंभीर, सुरेश जी राठौड़, तुषार घडोले, काव्य श्रीवास, वैभव बेलगे, हितेश कोड़वानी, किशोर देशकर, श्याम खंडेलवाल, आयुष तुम्बी, मोनू गेड़ाम, प्रितेश रामत्तेकर, संदीप आसत्कर, वीरेंद्र बिसेन, सौरभ बजाज, रवि रामत्तेकर, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अंकेश तिवारी, हरीश अग्रवाल, नितेश गुरदे, राम नोटानी, विजय आहूजा, बिशनलाल अग्रवाल, मुन्नू तिवारी, राकेश आहूजा, कमलेश भागदेव, राजेश चौहान, ऋषिकांत साहू, पंकज पंडित, राजकुमार भवानी, M R मोटवानी, कैलाश अग्रवाल, पुष्कर बरापात्रे, अंकित कुलकरणी, राजा मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सोनू चंद्रवंशी, दरयानी असवाणी,दिनेश जी लिल्हारे, अनूप मानिकपुरी, मुकेश दाहिकार, ओमप्रकाश भण्डारकार, रोहित भण्डारकार, सौम्य कवल, मितेश परमार, मनोज हरदे, अजय शर्मा, लोकेश यादव आदि उपस्थित थे। आये हुए सभी सदस्यों का नितिन जिंदल ने आभार प्रकट किया ।

Share Post: