परमानंद जी महाराज की मधुर वाणी में महिला शारदा समिति शास्त्री वार्ड द्वार श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव आयोजित सैकड़ो श्रद्धालु कर रहे कथा श्रवण

बुलंद गोंदिया। महिला शारदा समिति शास्त्री वार्ड गोंदिया द्वारा 10 से 16 फरवरी तक कथा वाचक परम पूज्य परमानंद जी महाराज की सु -मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण लाभ ले रहे हैं।

महाकुंभ काल के दौरान महिला शारदा समिति शास्त्री वार्ड द्वारा पूर्व पार्षद सुनील तिवारी के जनसंपर्क कार्यालय के समीप यशोदा सभागृह के पास अयोध्या धाम वासी कथा व्यास श्री परमानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया गया है।

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में सोमवार 10 फरवरी को सुबह 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा वह श्रीमद् भागवत कथा का महात्मय
मंगलवार 11 फरवरी को मंगलाचरण श्री सुकदेव जन्म महोत्सव परीक्षित जन्म व सुकदेव पूजन। बुधवार 12 फरवरी को सृष्टि विस्तार कपिलो पाख्यान सती चरित्र व ध्रुव चरित्र। गुरुवार 13 फरवरी को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार व श्री राम श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
शुक्रवार 14 फरवरी को बाल लीला ,माखन चोरी, एव गोवर्धन पूजा।
शनिवार 15 फरवरी को महारास लीला कंस वध व रुक्मणी विवाह तथा रविवार 16 फरवरी को सुदामा चरित्र वह हवन पूर्ण आहुति सुबह 11:00 बजे आयोजित किया गया है।


भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति महिला शारदा समिति शास्त्री वार्ड द्वारा इस भागवत कथा का भव्य रूप से आयोजन किया गया है तथा समिति को विशेष रूप से पूर्व पार्षद सुनील तिवारी द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
आयोजन समिति ने इस भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का लाभ लेने वह पूर्णाहुती में शामिल होने का आवाहन किया है।

Share Post: