पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी हिरासत में ऑपरेशन सतर्क के तहत आर.पी.एफगोंदिया की कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की जांच किए जाने पर उसके पास से पिस्टल वह 4 जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल ने हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा के लिए गोंदिया रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी वि.के तिवारी के निर्देशानुसार ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत 4 से 5 फ़रवरी की मध्यरात्रि को प्रधान आरक्षक उत्तम रघुवंशी द्वारा चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 3 व 4 पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिससे पूछताछ किए जाने पर वह घबरा गया वह सुरक्षा कर्मियों को समाधान कारक जवाब नहीं दे पाया।

जिसपर संदेह होने पर उसे आर पी एफ़ की पोस्ट में लाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जैकेट में से एक पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस 3000 नगद ड्राइविंग लाइसेंस, पर्स ,लाइटर तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
सुरक्षा बल द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने अपना नाम आकाश सुनील साल्वे उम्र 29 वर्ष निवासी जनता क्वार्टर 407 शिव मंदिर न्यू राजेंद्र नगर मेडिसिन हॉस्पिटल के पीछे राजेंद्र नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ बताया।
इस संदर्भ में ऑनलाइन अपराध की जांच किये जाने पर संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने व कोतवाली थाने में अनेक गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज है।
आरोपी के पास से पिस्तौल वह अन्य सामग्री जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोंदिया रेलवे पुलिस के सुपुर्द किया गया जहां आरोपी के खिलाफ धारा 3(i)/25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share Post: