बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला पुलिस विभाग के अंतर्गत आने वाली एओपी धाबेपवनी चौकी में गुरुवार16 जनवरी की दोपहर1 से1:30 बजे के दरमियान कार्य पर तैनात पुलिस हवलदार ने एके – 47 रायफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले के देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले शंभुटोला /कड़ीकसा निवासी जयराम कारू कोरोटे बक्कल क्रमांक 24 उम्र 50 वर्ष गोंदिया पुलिस दल में पुलिस हवलदार के पद पर कार्यरत था तथा वर्तमान में वह नवेगांवबांध पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली एओपी धाबेपवनी चौकी में कार्यरत था।
जिसने गुरुवार 16 जनवरी की दोपहर 1 से 1:30 बजे के दरमियान अपने पास की एक-47 राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के नक्सल ग्रस्त क्षेत्रों में माओवादियों पर नजर रखने के लिए बड़े पैमाने पर एओपी का निर्माण किया गया है।
इसी के तहत नवेगांवबांध पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम धाबेपवनी में भी एओपी का निर्माण किया गया था इसी एओपी में तैनातमें तैनात हैंड कांस्टेबल जयराम कोरोटे द्वारा किन कारणों से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आ पाई थी।
हालांकि संभावना जताई जा रही है कि कुछ दिनों पूर्व जयराम की तिरोडा पुलिस थाने में तबादला हुआ था जिसके कारण आत्महत्या की ऐसी आशंका व्यक्त की जारी है लेकिन इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है, साथ ही मृतक के पास से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उपरोक्त घटना की जांच नवेगांव पुलिस थाने की पुलिस निरीक्षक योगिता चपले द्वारा की जा रही है।
कार्य पर तैनात पुलिस कर्मी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का दो माह में दूसरा मामला
गोंदिया जिला पुलिस विभाग में गत दो माह के अंदर दो पुलिस कर्मियों द्वारा कार्य पर तैनाती के दौरान गोली मारकर आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना घटित हुई है। इसके पूर्व बिरसी एयरपोर्ट में कार्यरत पुलिसकर्मी द्वारा भी आत्महत्या की गई थी तथा आज यह दूसरी घटना घटित हुई है।






