बुलंद गोंदिया। पैरा ओलंपिक स्पर्धा अंध गोल-बाल स्पर्धा का चतुर्थ राष्ट्रीय आयोजन 26 से 28 दिसंबर तक गोंदिया के जिला क्रीड़ा संकुल में आयोजित किया गया है, जिसमें अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी रामकरण सिंह की विशेष उपस्थिति रहेगी ,स्पर्धा में संपूर्ण देश से 350 खिलाड़ी होंगे शामिल ।
गौरतलब है की हौसले से शारीरिक विकलांगता को भी मात कर दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा नित्य नए -नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।
इस प्रकार 1996 से पैरा ओलंपिक में शामिल अंध गोल-बाल प्रतियोगिता का चतुर्थ राष्ट्रीय आयोजन गोंदिया के जिला कीड़ा संकुल में आयोजित किया गया है। जिसमें पूर्ण रूप से अंध 350 खिलाड़ी इस स्पर्धा में शामिल होंगे,जिसमें अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
उपरोक्त प्रतियोगिता गोंदिया जिला ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है जिसे इंडियन ब्लाइंड एसोसिएशन का भी सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक सुधाकर आडबाले, आरती लिमजे राजकुमार कुथे, जयवंत अमलवार सचिव पैरालंपिक समिति इंडिया, स्वराज सिंह सचिव गोल-गोल फेडरेशन इंडिया, ऋषिकांत शर्मा निरीक्षक गोलवाल फेडरेशन ऑफ इंडिया वह अन्य प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में26 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे जिला क्रीड़ा संकुल में आयोजित होगा तथा कार्यक्रम का समापन व विजेताओं को पदक वितरण 28 दिसंबर को 4:00 बजे होंगा।
विशेष उल्लेखनीय की इस स्पर्धा में गोंदिया की अंध खिलाड़ी सुरुचि ओमप्रकाश गुप्ता भी शामिल होंगी इस प्रकार की जानकारी पत्र परिषद में भारत की पहली अंध गोल-बाल खिलाड़ी आरती लिमजे मुंबई ,गोंदिया जिला अध्यक्ष राजकुमार कुथे, कार्यक्रम की मीडिया सहयोगी स्वर्ण जोशी मुंबई ओमप्रकाश गुप्ता, विजय नाईक, डॉ महेंद्र हुमने द्वारा दी गई है।
अर्जुन अवार्ड विजेता वह भारत के पहले अंध जिलाधिकारी भी होंगे शामिल
गोंदिया के जिला कीड़ा संकुल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंध गोल-बाल प्रतियोगिता में भारत के पहले ब्लाइंड खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड विजेता रामकरण सिंह तथा भारत के पहले ब्लाइंड जिलाधिकारी राजेश सिंह भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे तथा उनकी इस आयोजन में एक विशेष उपस्थिति रहेगी।
इस प्रकार की प्रतियोगिता गोंदिया जिले में पहली बार आयोजित हो रही है जो जिले के लिए एक गौरव का पल है।