पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब कर महिला की मौत,अर्जुनी मोरगांव के येरंडी की घटना

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता अर्जुनी मोरगांव)- अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम येरंडी देवी निवासी 45 वर्षीय महिला रेवंता घनश्याम तवाडे15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूब कर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम येरंडी देवी निवासी रेवंता घनश्याम तवाडे उम्र 45 वर्ष यह अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गई हुई थी व मृतक महिला का पति जंगल में अपनी बकरियों को चराने गया हुआ था। इसी दौरान महिला खेत के पास के 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर दुब गई जिससे उसकी मौत हो गई ,यह घटना 19 अगस्त को घटित हुई।
शाम को जब महिला अपने घर वापस नहीं आई तो पड़ोसियों ने साथ मिलकर उसकी तलाश की लेकिन उसके नहीं मिलने पर वह अपने भाई को राखी बांधने गई होगी ऐसा परिजनों वह पड़ोसियों को ख्याल आया जब उसका पति जंगल से बकरियों को लेकर घर आया तो फिर से उसकी तलाश शुरू की तथा ग्राम चान्ना में जाकर रिश्तेदारों से भी जानकारी ली गई लेकिन रेवंता का पता नहीं चल पाया।
तथा वापस आकर फिर से खेत परिसर में तलाश शुरू की लेकिन उसका नहीं पता चल फिर बटाई से ली गई कृषि भूमि के समीप खोदे गए गड्ढे में बास डालकर तलाश किए जाने पर मृतका का दुपट्टा पानी में ऊपर आया। इसके पश्चात चारों तरफ से पानी में बॉस डालकर हिलाया गया तो उसका शव ऊपर आया।
इसकी खबर तत्काल अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने को दी गई इसके पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण चिकित्सालय अर्जुनी मोरगांव भेजा गया तथा उपरोक्त मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच पुलिस निरीक्षक कमलेश सोनटके के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदारप्रवीण बेहेरे, राहुल सावरकर द्वारा की जा रही है।

Share Post: