राजस्व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काले फिते लगाकर किया आंदोलन

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र राज्य राजस्व कर्मचारी संघटना द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में बुधवार 10 जुलाई को काले फिते लगाकर प्रतीकात्मक आंदोलन किया।

गौरतलब है की महाराष्ट्र राज्य राजस्व कर्मचारी संघटना की विभिन्न मांगों के संदर्भ में शासन स्तर पर किसी भी प्रकार की सकारात्मक पहल न होने के चलते कर्मचारियों द्वारा आंदोलन का रुख अपनाया है।


इसी आंदोलन के अंतर्गत जिले के सभी राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा बुधवार 10 जुलाई को अपने कार्य स्थल पर काले फिते लगाकर प्रतीकात्मक विरोध कर कार्य किया तथा 11 जुलाई को भोजन अवकाश के समय कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
शुक्रवार 12 जुलाई को कलम बंद आंदोलन तथा सोमवार 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन किया जाएगा।

कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों में प्रमुख रूप से दांगट समिति के अहवाल को मंजूरी देने, कर्मचारियों को पदोन्नति देने, आकृति बंद के अनुसार कर्मचारियों की भर्ती आदि विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर उपरोक्त आंदोलन किया जा रहा है।

राजस्व कर्मचारियों के इस आंदोलन के दौरान सामान्य नागरिकों को होने वाली परेशानी के लिए राज्य कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष तथा राज्य के सहसचिव आशीष रामटेके ने खेद व्यक्त किया है।

Share Post: