मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना योजना राज्य सरकार का ऐतिहासिक कदम – निर्मला मिश्रा

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र की युती सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना योजना को मंजूरी दी है जो राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है जिससे राज्य की 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद निर्मल मिश्रा।

राज्य की युती सरकार द्वारा राज्य का आर्थिक बजट उप मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून को पेश किया गया इस बजट में मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना योजना को मंजूरी दी गई है। जिसमे महिलाओ को प्रति महा 1500 रूपए दिए जाएंगे व राज्य की 25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही महिला स्टार्टअप योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के वर्कशॉप आयोजित होंगे वह 15 लख रुपए तक के कर्ज वाली योजना के तहत ब्याज का भुगतान राज्य सरकार करेंगी। तथा ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए लाई गई योजना जिसमें 100 % फीस राज्य सरकार देगी यह योजना उन परिवारों के लिए है जिनकी सालाना आय 800000 से कम है जिसका लाभ राज्य के लाखों लड़कियों को मिलेगा। साथ ही 44 लाख किसानों का बिजली बिल माफ होगा जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया यह 2024का आर्थिक बजट एक महत्वपूर्ण बजट है।

तथा यह स्वागत के योग्य है जिसके लिए राज्य सरकार का सभी महिलाओं की ओर से बहुत-बहुत आभार पूर्व पार्षद व भाजपा गोंदिया शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला दिलीप मिश्रा ने व्यक्त किया है।

Share Post: