वन्य जीव के हमले में चार पालतू मवेशियों की मौत एक जख्मी

बुलंद गोंदिया। (संवाददाता अर्जुनी मोरगांव)- गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के अनेक ग्राम संरक्षित वन क्षेत्र लगे हुए हैं जिसमें आए दिन वन के हिंसक वन्य जीव ग्राम में पहुंचकर पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना लेते हैं इसी प्रकार का एक मामला 15 जून को सामने आया जिसमें तीन अलग-अलग घटना में चार पालतू मवेशियों का शिकार वन्य जीव द्वारा किया गया तथा एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले मालकनपुर के कक्ष क्रमांक 257 में वन्य जीव द्वारा हमला कर ईटखेड़ा के संभाजी नगर निवासी शंकर तुकाराम बागड़कर की एक गोरा वह गाय पर हमला किया जिनमें उन दोनों की मौत हो गई तथा एक बैल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
दूसरा मामला मालकनपुर के बीच कक्ष क्रमांक 256 बी के बीच वन्य जीव द्वारा मालकनपुर निवासी सदानंद पाटणकर की एक गौरे पर हमला किया।
तीसरे मामले में जितेंद्र नामदेव कल्लारी के गोरे पर हमला कर वन्य जीव ने मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह हमला शेर द्वारा किया गया है। वन्य प्राणियों में शेर जैसे वन्य जीव द्वारा हमले किए जाने पर आसपास के परिसर में दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है तथा इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है।

Share Post: