बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद नगर पालिका कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा अपनी विभिन्न मांगो जिसमे एक स्तरीय पदोन्नति, वेतन श्रेणी, प्रोत्साहन भत्ता का लाभ मिलने हेतु ज्ञापन मुख्याधिकारी व प्रशासक सुनील बल्लाल को देकर इसे शासन तक पहुंच कर जल्द से जल्द पूर्ण पूरी करवाने की मांग की।
शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्रक क्रमांक 2022 के अनुसार नगर परिषद में कार्यरत सभी कर्मचारी को एक स्तरीय पदोन्नति, वेतन श्रेणी बढ़ोतरी, प्रोत्साहन भत्ता का लाभ प्राप्त हो इसके लिए गोंदिया नगर परिषद के मुख्याधिकारी व प्रशासक सुनील बल्लाल को महाराष्ट्र राज्य नगर परिषद नगर पंचायत कर्मचारी संगठन संलग्न गोंदिया नगर परिषद कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सोपा गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बंसोड़ ,सचिव जितेंद्र वैष्णव ,गणेश भेलावे, सुनीता कनौजिया, तथा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस गोंदिया शाखा के उपाध्यक्ष राजेंद्र दुबे की प्रमुख उपस्थिति में प्रशासकीय अधिकारी सीए राणे, प्रदीप घोडे़श्वर, अब्दुल सलाम कुरेशी, श्याम शेन्डे , अजय चौरसिया ,राजेश हलमारे, वामन तिवारी, दिनेश शुक्ला, श्रीमती गीता ओरे, श्रीमती सीमा नंदनवार, किशोर ऊके, राहुल तिवारी ,समर मिश्रा, शरद बोरकर, नितेंद्र बसेना, आमेंद्र दीप, वीरेंद्र उधडे, अभिषेक बोरकर, राजू सोरते, सदाराम मेश्राम, सुभाष देशमुख, प्रकाश धोटे, गिरधर शर्मा, गौरव दीप, सुशील बिसने, प्रदीप मिश्रा, बबलू वाघमारे, वाढई ,चचाने, बैस, दामोदर राउत ,काठाने ,सोनवाने, संजय ऊके, शैलेंद्र समुद्रे, जनेवार, धोटे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस समय मुख्याधिकारी सुनील बल्लाल द्वारा उपस्थित कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया गया कि जल्द से जल्द इसका लाभ कर्मचारियों को मिले ऐसा किया जाएगा जिस पर कर्मचारियों द्वारा मुख्य अधिकारी का अभिनंदन पर उनका आभार व्यक्त किया।
साथ ही जिस प्रकार देवरी नगर पंचायत, आमगांव नगर परिषद में कार्यरत कर्मचारी यो ग्रेड एंप्लाइज का लाभ मिल चुका है साथ ही एक टेबल पर दो कर्मचारी कार्य करते हैं उसमें से एक को एक स्तरीय पदोन्नति योजना का लाभ दिया गया किंतु दूसरे कर्मचारियों को एक स्तरीय पदोन्नति योजना के लाभ से वंचित किया गया है उसी के प्रकार गोंदिया नगर परिषद में की स्थापना पर कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को भी इस स्तरीय स्तरीय पदोन्नति के लाभ से वंचित रखा गया है जो लाभ जल्द से जल्द कर्मचारियों को प्राप्त हो ऐसी मांग की गई है।