बुलंद गोंदिया। गोंदिया- भंडारा लोक सभा क्षेत्र के परिणाम घोषित किया जा चुके हैं जिसमें कांग्रेस के प्रशांत पटोले ने भाजपा के सुनील मेंडे को 29 000 से अधिक मतों से पराजित कर विजय श्री हासिल की। पटोले की जीत पर कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाकर आतिशबाजी कर मिठाई बाटी।

गौरतलब है की लोकसभा की मतगणना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिन क्षेत्रों की मतगणना पूर्ण हो चुकी है उनके चुनावी परिणाम घोषित किया जा रहे हैं। जिसमें इंडिया गठबंधन द्वारा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी ने प्रचंड सफलता प्राप्त की है।
इसी के अंतर्गत गोंदिया भंडारा लोकसभा के महाविकास आघाडी व कांग्रेस के उम्मीदवार गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र के सहकार महर्षी यादव राव पाडोले के पुत्र प्रशांत पटोले भारी मतों से विजय घोषित किए गए ,उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुनील मेंडे को करीब 29163 मतों से पराजित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया भंडारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की संपूर्ण 31 फेरी के पश्चात कांग्रेस के प्रशांत पटोले को 506415 भाजपा के सुनील मेंडे को 477252 बसपा के संजय कुंभलकर को 21260 वह निर्दलीय सेवक वाघाये को 11900 मत प्राप्त हुए।
कांग्रेस ने मनाया जश्न
गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया जश्न लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार प्रशांत पटोले की जीत होने के पश्चात गोंदिया जिला कांग्रेस समिति के पदाधिकारी अशोक गप्पू गुप्ता अमर वराडे व अन्य द्वारा ढोल बाजे बजा कर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मना कर शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस के पंजे का 25 वर्षों के बाद गोंदिया भंडारा लोकसभा में जलवा
2024 लोकसभा चुनाव चुनाव में गोंदिया भंडारा लोकसभा में 25 वर्षों के पश्चात कांग्रेस के पंजा निशान से कांग्रेसी उम्मीदवार मैदान में था। वर्ष 1999 में कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के निर्माण से गोंदिया जिले के कद्दावर नेता प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी के चुनाव चिन्ह घड़ी को लेकर मैदान में रहते थे। प्रफुल्ल पटेल के पश्चात राष्ट्रवादी का ही उम्मीदवार घड़ी निशान से गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करते थे।
लेकिन इस बार 25 वर्षों के पश्चात गोंदिया भंडारा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस निशान से कांग्रेस से उम्मीदवार चुनाव मैदान में था जिसमें कांग्रेस ने अपना दम दिखाते हुए जीत हासिल कर भाजपा के सुनील मेडे को पराजित किया।





