बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाने में कार्यरत सहायक पुलिस उप निरीक्षक अनिल फागुजी पारधी उम्र 54 वर्ष को 8 हजार की रिश्वत लेते हुए गोंदिया एंटी करप्शन विभाग द्वारा 26मई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 40 वर्षीय ट्रैक्टर चालक नगपुर मुर्री निवासी के खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस थाने में दिनांक 24 मई .2024 को प्राप्त मौखिक शिकायत पर मामला दर्ज न करने व शिकायतकर्ता वह गैरअर्जदार के बीच आपसी समझौता करवाने हेतु सहायक पुलिस निरीक्षक गोंदिया शहर अनिल पारधी द्वारा 10000 के रिश्वत की मांग की।
इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी के खिलाफ गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर मामले की जांच कर पंचों के समक्ष 8000 की रिश्वत आरोपी ने स्वीकार की।
गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा अनिल फागुजी पारधी को को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस थाने में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।
उपरोक्त करवाई राहुल माकनीकर पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर परिक्षेत्र,सचिन कदम, संजय पुरंदरे अपर पुलिस अधीक्षक नागपुर परिक्षेत्र के दिशा निर्देशानुसार उप विभागीय पुलिस अधिकारी एंटी करप्शन विलास काड़े के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अतुल तवाड़े, स.फौ.चंद्रकांत करपे पो. हवा. संजयकुमार बोहरे,मंगेश काहालकर, नापोशि. संतोष शेंडे, संतोष बोपचे, अशोक कापसे,प्रशांत सोनवणे, काटकर,नापोशी रोहिणी डांगे ,चालक नापोशि दिपक बाटबर्वे द्वारा की गई।





