शासकीय मेडिकल कॉलेज में शव के पोस्टमार्टम के लिए पैसों की मांग जंगली कुत्तों के हमले में मृत महिला के परिजनों ने लगाया आरोप

बुलंद गोंदिया। गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज में शव के पोस्टमार्टम के लिए अव्यवस्था वह पैसों की मांग का आरोप आमगांव तहसील के जामखारी निवासी श्रीमती देवांगन भारत बिसेन उम्र 60 वर्ष की जंगली कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी होने व उपचार के दौरान की मौत होने पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने लगाया आरोप ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव तहसील अंतर्गत आने वाले बिरसी बीट के अंतर्गत आने वाले ग्राम नांगटोला जामखारी निवासी देवांगन भारत बिसेन उम्र 60 वर्ष की 1 मई 2024 की शाम 4:00 बजे के दौरान जंगल परिसर में तेंदूपत्ता संकलन करते समय अचानक 8 से 10 जंगली कुत्तों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
जिसे उपचार के लिए शाम 7:00 बजे गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां रात 11:30 बजे के दौरान उसकी मौत हो गई तथा 2 मई को सुबह 12:00 तक मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों द्वारा नहीं किया गया था तथा शव विच्छेदन गृह में लापरवाही के अनेक मामले सामने आए जिसमे में शव विच्छेदन गृह में पानी न होना ,उपस्थित कर्मचारियों द्वारा धागा, सुतली ,कपड़ा वह कागज के लिए पैसों की मांग करने का आरोप मृतक के भतीजे सोनू बिसेन द्वारा लगाया गया तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज की इस कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह निर्माण खड़ा किया।

जिले का महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र होने के पश्चात भी यदि शव विच्छेदन गृह में इस प्रकार की लापरवाही और पैसों की मांग होती है तो इसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल की जानी चाहिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी परिजनों द्वारा की गई है।

पैसे मांगने की शिकायत करे
शासकीय मेडिकल कॉलेज के किसी भी विभाग में या पोस्टमार्टम गृह में कोई भी कर्मचारी, डॉक्टर या अधिकारी पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत करे जिससे दोषियों पर कार्रवाई की जाएंगी तथा इस मामले में भी जांच की जाएगी।
– डा के. एस. घोरपडे डिन शासकीय मेडिकल कॉलेज गोंदिया।

Share Post: