बसंत नगर की जमीन से पुलिस विभाग का आरक्षण हटाने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के प्रभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले बसंत नगर की गट क्रमांक 100/1 की भूमि शासन द्वारा पुलिस स्टेशन, पुलिस क्वार्टर्स बनाने के लिए आरक्षित की थी। लेकिन उपरोक्त भूमि में सैकड़ों परिवार गत 25 वर्षों से निवास कर रहे हैं आरक्षित होने की वजह से वहां निवास कर रहे जमीन मालिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिसके लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा उपरोक्त भूमि से आरक्षण हटाने की मांग की। जिससे उपरोक्त भूमि से आरक्षण हटाने का प्रस्ताव नगर परिषद की आमसभा में रख उसे मंजूर करवाया जा सके। इस संदर्भ में सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा भी इसके पूर्व एक पत्र दिया गया था। निवेदन देते समय राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के संजीव राय, चंद्रकुमार चुटे, अमित ठाकुर, विनीत मोहिते, कल्पेश शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Post: