भाजपा जिला सचिव पद पर राकेश अग्रवाल नियुक्त जिलाध्यक्ष उपराडे ने दी बड़ी जिम्मेदारी

बुलंद गोंदिया। भारतीय जनता पार्टी में सक्रियता से कार्य करने वाले गोंदिया के युवा राकेश अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें जिला सचिव पद पर नियुक्त किया ।

भाजयुमो छात्र परिषद, में अनेक वर्षों तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में रहकर पार्टी के प्रति अपनी भूमिका सफलता पूर्वक निभाने पर राकेश अग्रवाल को भाजपा जिलाध्यक्ष येशुलाल उपराडे ने गोंदिया जिला भाजपा के जिला सचिव पद पर नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा जिला सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर राकेश अग्रवाल ने पक्ष के वरिष्ठ नेताओं, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का आभार माना तथा पक्ष की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share Post: