बुलंद गोंदिया। गोंदिया वन विभाग के सड़क अर्जुनी वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश जाधव को सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में जांच के बाद निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई वन संरक्षक जयरामगौड़ा आर ने 20 अक्टूबर को की ,जानकारी मिली है कि इसी मामले में ओर दो अधिकारी निलंबित हो सकते हैं. इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सात-आठ माह पूर्व सड़क अर्जुनी वन परिक्षेत्र के शेंड़ा क्षेत्र में वन कक्ष क्र. 676 (संरक्षित वन) 172 (आरक्षित वन) 688, 703, 681 व 671 (संरक्षित वन) में चरणों में कुल 45 पेड़ों की अवैध कटाई की गई थी. इन पेड़ों की कीमत 4 लाख 8 हजार 200 रु. है. इनमें से 54 हजार 691 रु. कीमत की 16 नग लकड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी जाधव ने जब्त कर ली थी. लेकिन इस मामले में पेड़ काटने वालों को शरण दी गई और पूरी काटी गई लकड़ी जब्त नहीं की गई. जिससे सरकार को 3 लाख 53 हजार 534 रु. का नुकसान हुआ. इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत की थी. इस शिकायत के आधार पर वन विभाग ने जांच की. जांच में स्पष्ट होने पर उपवन संरक्षक जयरामगौड़ा आर ने 20 अक्टूबर को सड़क अर्जुन के वनक्षेत्र अधिकारी सुरेश जाधव पर निलंबन की कार्रवाई की।
गोरेगांव वनतालाब घोटाले में कारवाई कब
सुरेश जाधव के गोरेगांव वन परिक्षेत्र में कार्यरत रहने के दौरान भारी पैमाने पर वन तलाव घोटाला भी सामने आया था। इस संदर्भ में महात्मा गांधी रोजगार हमी योजना आयुक्त नागपूर द्वारा एक जांच समिति का गठन कर जांच के आदेश दिए गए थे।
समिति द्वारा जाधव को भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के पश्चात कार्रवाई के लिए तत्कालीन जिला अधिकारी कादंबरी बलकवड़े को पत्र दिया था।
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जाधव वह उसके अन्य दो सहयोगियों से 12 लाख 58हजार की वसूली का पत्र वन विभाग को देकर जाधव पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ घोटाले की राशि वसूल करने के लिए आदेश दिया था लेकिन अब तक वन विभाग द्वारा उसे मामले में कार्रवाई नहीं की गई है क्या अब यह देखना है कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यादव पर सुरेश जाधव पर यह भी कार्रवाई कर वसूली की जाती है तथा यह कार्रवाई कब होगी।
आदेश जारी होने सुरेश जाधव को मुख्यालय वन संरक्षक गोंदिया में काम करना होगा. इस बीच सड़क अर्जुनी स्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार डोंगरगांव डिपो के वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन ठाकरे को सौंपा गया है।





