व्यापारियों व कर्मचारियों को कराना होगा कोरोना की आर.टी.पी.सी.आर जांच

संक्रमण रोकने के लिए उपविभागीय अधिकारी ने दिए निर्देश
बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मंगलवार 15 दिसंबर को उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों की दोपहर 3 बजे एक सभा आयोजित की गई। जिसमें कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ना हो इसके उपाय योजना के अंतर्गत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालक व कर्मचारियों को कोरोना की आर.टी.पी.सी.आर जांच करवाना अनिवार्य होगा। जिसके लिए शहर 8 स्वैब सेंटर जिसमें गणेश नगर नगर परिषद प्राथमिक स्कूल, गोविंदपुर नगर परिषद प्राथमिक स्कूल, मरारटोली डॉ बाबासाहेब आंबेडकर समाज भवन, सूर्या टोला संत गाडगे बाबा प्राथमिक स्कूल, रामनगर नगर परिषद प्राथमिक स्कूल, कुंभारे नगर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर भवन, मालवीय वार्ड नगर परिषद प्राथमिक स्कूल व माताटोली नगर परिषद प्राथमिक स्कूल मैं सुबह 11से 2 बजे के दौरान जाकर जांच करवाने का आव्हान मुख्यधिकारी करण चौहान ने किया। आयोजित सभा में गोंदिया के उपविभागीय अधिकारी सुभाष चौधरी, मुख्यधिकारी करण चौहान, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी वेद प्रकाश चौरागढ़े, तथा बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share Post: