बुकी सोन्टु जैन प्रकरण – नागपुर क्राइम ब्रांच की गोंदिया के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई डॉक्टर बग्गा दंपति के यहां से 70 लाख नगद 2 किलो सोना जप्त एक्सिस बैंक के मैनेजर को लिया हिरासत में

बुलंद गोंदिया। अंडरवर्ल्ड से संबंध वह क्रिकेट ऑनलाइन गेम बुकी अनंत उर्फ सोन्टु नवरतन जैन के यहां अगस्त माह में छापामार कार्रवाई की गई थी जिसके बाद से वह फरार था। सोमवार 17 अक्टूबर को न्यायालय में समर्पण करने के पश्चात पुलिस हिरासत में भेजा गया था। पुलिस जांच में सोन्टु द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नागपुर क्राइम ब्रांच द्वारा शुक्रवार 20 अक्टूबर को गोंदिया शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई जिसमें गोंदिया के देशबंधु वार्ड स्थित डॉ गौरव बग्गा व डॉक्टर गरिमा बग्गा क्या छापामार कार्रवाई कर 70 लख रुपए की नगद वह 2 किलो सोना जप्त करने के साथ ही एक्सिस बैंक के गोंदिया मैनेजर अंकेश खंडेलवाल को नागपुर क्राइम ब्रांच द्वारा हिरासत में लिया।

गौरतलब है की ऑनलाइन गेम और क्रिकेट बुकी के रूप में गोंदिया निवासी अनंत उर्फ संतु नवरत्न जैन द्वारा नागपुर के एक व्यापारी के साथ 58 करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत प्राप्त होने के बाद अगस्त माह में नागपुर क्राइम ब्रांच द्वारा सोन्टु के सिविल लाइन स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर करीब 30 करोड रुपए की नगद सोना चांदी जप्त किया था।
छापामार कार्रवाई के पश्चात सोन्टु ने बचने के विभिन्न हथकंडे अपनाने के साथ फरार हो गया था तथा न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की लेकिन न्यायालय द्वारा इस अपराधी को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई।
सुप्रीम कोर्ट में अर्जी खारिज होने के पश्चात 17 अक्टूबर को सोन्टु जैन द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है जहां उसे 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया नागपुर क्राइम ब्रांच द्वारा सोन्टु से कड़ाई से पूछताछ किए जाने के पश्चात गोंदिया के करीबन 8 से 10 क्रिकेट बुकियों को भी जांच के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा नागपुर बुलवाया गया तथा 20 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे के दौरान देशबंधु वार्ड निवासी डॉक्टर गौरव बग्गा वह डॉक्टर गरिमा बग्गा के निवास पर छापा मार करवाई कर तलाशी ली गई।
जिसमें 70 लाख रुपए नगद वह 2 किलो सोना क्राइम ब्रांच द्वारा जप्त किया गया, विशेष उल्लेखनीय है कि डॉक्टर गौरव बग्गा वह डॉक्टर गरिमा बग्गा गोंदिया के शासकीय महिला चिकित्सालय में कार्यरत है।

वहीं दूसरी टीम द्वारा गोंदिया एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर अंकेश खंडेलवाल जिसके द्वारा सोन्टु के एक्सिस बैंक के लाकरों को खोलकर लाकर में रखे गए नगद व अन्य सामान को इधर से उधर करने वह अन्य लाकरों में स्थानांतरण करने का मामला भी सामने आने पर सुबह 8:30 बजे रामदेव कॉलोनी स्थित अंकेश खंडेलवाल के निवास पर भी छापामार कार्रवाई कर कड़ाई से पूछताछ की गई तथा दोपहर 3:30 बजे के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम अंकेश खंडेलवाल को अपने साथ ले गई तथा इस संदर्भ में खंडेलवाल से और अधिक पूछताछ करने के बाद ही मामला सामने आएगा।

दो अन्य स्थानों पर भी क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

बग्गा दंपति व एक्सिस बैंक के मैनेजर खंडेलवाल पर कार्रवाई के अलावा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सराफा लाइन स्थित एक कपड़ा व्यवसायी व एक ज्वेलर्स व्यवसायी पर भी कार्रवाई की गई तथा वहां से भी भारी नगदी बरामद की गई किंतु इस संदर्भ में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा खुलासा नहीं किया गया है जांच में सामने आने पर खुलासा होने पर उनका नाम सामने आ पाएगा।

शहर के सफेद पोसो व राजनीतिकों में हड़कंप
सोन्टु जैन का मामला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है जिसमें अपराधों की नई परतें प्रतिदिन सामने आ रही है शहर के अनेक क्रिकेट बुकी व पंटरों को जांच के लिए नागपुर क्राइम ब्रांच में हाजिरी लगानी पड़ रही है तथा पुलिस हिरासत के दौरान सोन्टु द्वारा दी गई जानकारी पर 20 अक्टूबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर नागपुर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई की गई है तथा आगामी कुछ दिनों में और अधिक सफेद पोसो पर भी कार्रवाई होने के साथ कुछ राजनीतिक दल से संबंधित राजनेताओं पर भी कार्रवाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिससे सफेद पोसो व राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Share Post: