कुड़वा ग्राम पंचायत के तहत है मार्गों की बदहाल स्थिति जनप्रतिनिधियों व नागरिकों का रास्ता रोको आंदोलन सोमवार 11 सितंबर को

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले कुड़वा ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाले हाइवे रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे निर्माण हो गए जिससे आए दिन विभिन्न दुर्घटना घटित हो रही है। इस संदर्भ में संबंधित प्रशासन को बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अनदेखी किए जाने के चलते आक्रोशित जनप्रतिनिधि वह नागरिकों द्वारा सोमवार 11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है की गोंदिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र के होकर जाने वाले हाइवे मार्ग अधिकांश बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं।
इसी के तहत कुड़वा से होकर ढापेवाडा -दासगांव- हरिनखेडे पेट्रोल पंप से आंबेडकर चौक के रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे निर्माण हो गए हैं। तथा गत अनेक महीनो से उसे उपरोक्त मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीर वह स्कूल के बच्चे गड्ढे में गिरकर जख्मी हो रहे हैं। साथ ही वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होकर टूट-फूट हो रहे जिसमें अनेक नागरिकों की हड्डियां तक टूट गई है।

मार्ग के गद्दे बुझाने वह इसकी मरम्मत करने के संदर्भ में जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित प्रशासन के अधिकारियों को अनेकों बार शिकायत की गई किंतु इस और अनदेखी किए जाने के चलते आखिरकार ग्राम पंचायत पदाधिकारी ने निर्णय लेते हुए नागरिकों के सहयोग से 11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे तिरोडा मार्ग पर विशाल लॉन के सामने हाईवे मार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा। उपरोक्त आंदोलन के संदर्भ में इसकी लिखित में पूर्ण जानकारी जिलाधिकारी गोंदिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला पुलिस अधीक्षक गोंदिया, पुलिस निरीक्षक रामनगर थाना, सांसद व विधायक को भी लिखित रूप में दी गई। इस आंदोलन में सरपंच बालकृष्ण पटले, जिला परिषद समाज कल्याण विभाग की सभापति पूजा अखिलेश सेठ , उपसरपंच, ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्राम के नागरिक लोग शामिल होंगे।

Share Post: