बुलंद गोंदिया। भारत सरकार द्वारा 5 बार और 2 बार महाराष्ट्र शासन द्वारा सामाजिक मानव सेवा हेतु सम्मानित गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेशन (ड्रामा) का दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जोन की सर्वोच्च सलाहकार समिती जोनल रेल्वे उपभोक्ता परामर्शदायी कमेटी (जेड.आर.यु.सी.सी.) में आगामी 2 वर्षों हेतु रेल्वे बोर्ड ने जनरल मैनेजर द.पू.म. रेल्वे की अनुशंशा पर मनोनयन किया है।
गोपाल अग्रवाल इसके पूर्व जेड.आर.यु.सी.सी. बिलासपूर 3 बार, मध्य रेल्वे मुम्बई में एक बार एवं विभागीय रेल समिती नागपुर मे 3 बार सदस्य मनोनीत किए जा चुके है। आपको रेल्वे विभाग में यात्री सुविधाओ हेतु आवाज उठाने में नागरीको की प्रशंसा प्राप्त है।
गोपाल अग्रवाल ने मनोनयन पर पूर्व केंद्रिय मंत्री प्रफुल पटेल, सांसद सुनील मेंढे सांसद अशोक नेते एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन का आभार माना है।
डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियेन (ड्रामा) गोंदिया के पदाधिकारी गण एवं रेल्वे कमेटियों के पूर्व सदस्य प्रो. मेहबुब हिरानी, जितेंन्द्र परमार, रितेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, राजेश बंसोड, नवीन अग्रवाल ,प्रकाश तिडके, प्रसाद नायडू, अशोक शर्मा, ने अग्रवाल की नियुक्ती पर हर्ष व्यक्त किया है।