मेरी माटी मेरा देश अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का नगर परिषद प्रशासन ने किया सत्कार

जिले की माटी के 9 अमृत कलश जाएंगे दिल्ली
बुलंद गोंदिया। मेरी माटी मेरा देश यह केंद्र शासन द्व्रारा शहीदों को नमन करने का अभियान चलाया जा रहा है , इस अभियान के अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों का सत्कार किया गया। मेरी माटी मेरा देश यह अभियान का शुभारंभ नगर परिषद गोंदिया द्वारा मनोहरमुन्सीपल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाधिकारी चिन्मय गौतमारे ,विधायक विनोद अग्रवाल, नगर परिषद के प्रशासक व मुख्याधिकारी करण चौहान तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के अनिल गौतम, प्रभा बिरेंद्रनाथ पूरी, विनय कुमार मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, गार्गी देवी परमार, प्रतिभा रमेश चंद्र दुबे उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पन्नालाल दुबे की बहू श्रीमती प्रतिभा रमेश चंद्र दुबे के हस्ते ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सरकार किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश वह स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को मानव वंदना वह शीला फलक का अनावरण उपस्थित मान्यवर अतिथियों के हस्ते किया गया।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई साथ ही पन्नालाल दुबे, बिहारीलाल दुबे इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा उस काल में किए गए कार्यों वह जेल में रहकर स्वतंत्रता संग्राम संग्राम की लड़ाई यादें उनके परिवारों के बीच फिर से ताजा हो गयी।
सभी ने नगर परिषद प्रशासन को इसके लिए शुभकामनाएं।

Share Post: