जंगली हाथियों के दल से देवरी तहसील के ग्रामीण व किसान दहशत में भर्रेगांव जंगल परिसर में पहुंच झुंड

बुलंद गोंदिया। ( सुजीत अग्रवाल देवरी )- गोंदिया जिले में गत एक माह में दूसरी बार जंगली हाथियों का दल डेरा जमाया हुआ है। जिससे किसानों व ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है। गत कुछ दिनों से देवरी तहसील में झुंड के पहुंचने से परिसर के ग्रामीण नागरिक व किसान हाथियों के दल के दहशत के साए में पहुंच चुके हैं। रविवार को हाथियों का झुंड देवरी तहसील के भर्रेगांव जंगल परिसर में दिखाई दिया।

गौरतलब है कि गोंदिया जिले में छत्तीसगढ़ से गढ़चिरौली होते हुए हाथियों का दल 6 महा पूर्व गोंदिया जिले में पहुंचा था कुछ दिन रहकर उत्पात मचाने के बाद वापस लौट गया था, किंतु एक माह पूर्वा फिर से जंगली हाथियों का झुंड गोंदिया जिले में प्रवेश करने के पश्चात नवेगांव जंगल परिसर में अपना डेरा जमाया हुआ था। दिन में तो हाथियों का झुंड जंगल परिसर में रहता है किंतु रात में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बस्तियों के समीप पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चार-पांच दिनों से यह जंगली हाथियों का झुंड नवेगांव बंध परिसर से देवरी तहसील की ओर पहुंच चुका है तथा देवरी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगल से लगे हुए किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

रविवार 30 जुलाई को हाथियों का झुंड देवरी तहसील के ग्राम भर्रेगांव जंगल परिसर में दिखाई दिया उपरोक्त झुंड में करीब 25 हाथियों का समावेश है।

हालांकि वन विभाग का दल जिसमें मंगेजरी संरक्षित वन क्षेत्र का दल भी शामिल है वह हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर निगरानी कर रहे हैं तथा जिस क्षेत्र में हाथियों का झुंड पहुंचता है उसे क्षेत्र में वन विभाग द्वारा नागरिकों से आवाहन किया गया है किजंगल की ओर जाते समय तथा कृषि कार्य करते समय किसान, ग्रामीण नागरिक सावधानी बरते तथा शाम होने के पूर्व गांव की और वापस आ जाए।

Share Post: