बुलंद गोंदिया। गोंदिया श्रीनगर निवासी युवक नीरज अशोककुमार मानकानी 24 वर्ष के युवक ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के जाल में फंसकर लाखों रुपए की राशि हर जाने के कारण के चलते 28 जुलाई की दोपहर श्रीनगर स्थित अपने निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर निवासी नीरज अशोक कुमार मानकानी को क्रिकेट का सट्टा ऑनलाइन खेलने की आदत थी जिसमें आईपीएल में लाखों रुपए की राशि हार गया था।
तथा इसके पूर्व वह क्रिकेट बुकिं का भी काम करता था तथा ऑनलाइन लिंक देता था किंतु कुछ दिनों से स्वयं पैसा लगाने लगा था जिसमें लाखों रुपए की राशि हारने की जानकारी प्राप्त हुई है।
कर्जा काफी बढ़ जाने से परेशान होकर अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस दौरान वह घर में अकेला था।
घटना की जानकारी गोंदिया शहर पुलिस को प्राप्त होते ही उसके घर पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय भेजा गया वह उनके उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
इस मामले में पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच कर रही है तथा पुलिस जांच के पश्चात ही आत्महत्या के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा।






