जिले की प्रथम डिजिटल दंत चिकित्सा यूनिट का किड्स फैमिली डेंटल क्लिनिक में विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते 30 जून को होंगा शुभारंभ

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर का सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सालय किड्स फैमिली डेंटल क्लिनिक सिविल लाइन में जिले की प्रथम डिजिटल दंत चिकित्सा यूनिट का उद्घाटन शुक्रवार 30 जून को विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते आयोजित किया गया है। .

गौरतलब है कि गोंदिया शहर का किड्स फैमिली डेंटल क्लिनिक संपूर्ण विदर्भ ,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में कुछ ही समय में अपनी उत्कृष्ट दंत चिकित्सा के लिए प्रसिद्ध हो चुका है।
संचालक दंपत्ति डॉ. अक्षत अग्रवाल व डॉ. सोनल अग्रवाल नें क्षेत्र की नागरिकों को और आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अब अपने इस डेंटल क्लीनिक को विश्व स्तर की चिकित्सा सुविधा यंत्रों से सुसज्जित किया है। जिसमें क्षेत्र की प्रथम विशिष्ट डिजिटल चिकित्सा हेतु इनप्लांट के लिए थ्री. D. सी.बी. सी.टी मशीन लगाई गई है।

विशेष चिकित्सा सुविधा का उद्घाटन शुक्रवार 30 जून की सुबह 11:00 बजे फैमिली डेंटल क्लिनिक सिविल लाइन में विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दीपक बहेकार, आईएमए के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विकास जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निवेदन डॉ. अक्षत अग्रवाल व डॉ सोनल अग्रवाल ने किया है।

Share Post: