बुलंद गोंदिया। महामानव भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के 64 वें महापरिनिर्वाण दिन के अवसर पर अनुयायियों द्वारा उनका अभिवादन किया गया। गोंदिया शहर के भीम घाट स्मारक स्थल पर बड़ी संख्या में अनुयायियों द्वारा पहुंचकर वंदन किया गया साथ ही जिले के सभी स्थानों पर उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी का पालन अनुयायियों द्वारा किया गया साथ ही डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा पर बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंच कर बाबासाहेब आंबेडकर के विचारो पर चलने का संकल्प लिया।
जिले में महापरिनिर्वाण दिन पर अनुयायियों ने किया अभिवादन






