महाविकास आघाडी के एड.अभिजीत बंजारी नागपुर पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र से विजई घोषित

दूसरे चरण की मतगणना मैं निकला परिणाम, 30 घंटों तक के हुई मतों की गिनती
बुलंद गोंदिया। नागपुर पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र से महाविकास आघाडी के एड.अभिजीत बंजारी को दूसरे चरण की मतगणना के पश्चात 4 दिसंबर की दोपहर 2:30 बजे के दौरान विभागीय आयुक्त संजीव कुमार ने विजेता घोषित किया। उपरोक्त चुनाव में 1 लाख 33 हजार 53 मतदाताओं ने मतदान किया था । जिसमें से 11660 मत अवैध होने के पश्चात वैद्य मत 1 लाख 21 हजार 493 मैं से प्रथम क्रमांक के मत के अनुसार निर्धारित किए गए कोटे के अनुसार विजेता को 60 हजार 747 मत प्राप्त करना था जिसमें प्रथम चरण में अभिजीत बंजारी को 55947 व संदीप जोशी को 41540 अतुल खोबरागडे 8499 नितेश कराडे को 6890 मत प्राप्त हुए। जिसके पश्चात दूसरी पसंद के मत इलिमिशन गणना शुरू की गई अंतिम चरण में अभिजीत बंजारी को 61701 संदीप जोशी को 42791 अतुल खोबरागड़े को12066 मत प्राप्त हुए। विजई उम्मीदवार को विभागीय आयुक्त संजीव कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पशु संवर्धन क्रीडा मंत्री सुनील केदार,सांसद कृपाल तुमाने, विधायक विकास ठाकरे, राजू पारवे, पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भाजपा को तगड़ा झटका नागपुर निर्वाचन क्षेत्र पर गत 57 वर्षों से भाजपा का एकछत्र राज था लेकिन इस चुनाव में भाजपा को भारी झटका देते हुए महा विकास आघाडी के उम्मीदवार अभिजीत बंजारी ने जीत हासिल की विशेष यह है कि इस निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस दो बार तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीन बार विधायक रहने के साथ ही इसके पूर्व अनिल सोले ने प्रतिनिधित्व किया था।

अवैध मतों से बिगड़ा समीकरण नागपुर पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव बैलट पेपर से संपन्न हुए जिसमें पदवीधर मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान में बड़े पैमाने पर अवैध मत पाए गए कुल मतदान 1 लाख 33 हजार 53 मतों मैं से 11560 अवैध होने से चुनाव परिणामों का समीकरण बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share Post: