नूतन विद्यालय में वर्षाबेन पटेल व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के हस्ते कोरोना योद्धाओं का सत्कार
बुलंद गोंदिया। विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन भगवान श्रीराम द्वारा लंकाधिपति रावण का वध करने पर बरसों से चली आ रही धार्मिक परंपरा है। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया था। इस दिन अच्छे कार्यो का संकल्प लेकर बुराई को दूर करना ही अच्छाई की जीत है। उक्त उद्गार उद्घाटक के रूप में सौ.वर्षाबेन प्रफुल्ल पटेल ने दशहरा कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।
श्रीमति पटेल एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, गोंदिया के मामा चौक स्थित नूतन विद्यालय में आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में बतौर उद्घाटक व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुदलियार दंपत्ति एवं हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
रावण दहन के दौरान उपस्थित जनसैलाब ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाएं। आतिशबाजी से लोगो में उत्साह बना हुआ था, श्रीमती वर्षाताई पटेल एवं राजेन्द्र जैन ने सभी को दशहरा, विजयादशमी की बधाई दी।
विजयादशमी के कार्यक्रम के दौरान कोरोना संकट काल में योद्धा के रूप में उत्कृष्ट सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों तथा पुलिस विभाग के कर्मियों का सौ. वर्षाबेन पटेल एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के हस्ते कोरोना योद्धा के रूप में सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में सौ.वर्षाताई पटेल के साथ पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, मुदलियार दंपत्ति अशोक नशीने, श्रीवास भंडारकर, राकेश तुरकर, दिलीप काढ़े, सरोदे साहब, संजय दुबे, कैलाश क्षीरसागर, नागेश्वर राव, अनिल शहारे, राजा देशमुख, प्रियेश मुदलियार, कमलेश नासिने, स्वप्निल, पिल्लई, आयुष क्षीरसागर, अश्विन क्षीरसागर, विक्की शुक्ला, अनिल अलुरु, अशोक अलुरु, राजा सूर्यवंशी, संजय सोनवाने, संदीप काटनकर, पवन परियानी, नलिन जभुलकर, शुभम गायधने, अशोक कटकवार, योगेश रामटेककर, धरम नशीने, महेश जवनिया, नवनीत आगलावे, कुणाल पांडे, लकी शुक्ला, क्षितिज कुंडोजवार, संदीप पारधी, समीर चौधरी, नंदू विश्वकर्मा, रवि राहंगडाले, महेंद्र श्रीवास, मोहित पांडे सहित आदी मान्यवर उपस्थित थे l






