बाबा आमटे की पोती डॉ शीतल आमटे ने की आत्महत्या

वरोरा के आनंदवन में घटित हुई घटना
चंद्रपुर।( बुलंद गोंदिया)- बाबा आमटे की पोती डॉक्टर विकास की बेटी तथा आनंदवन महारोगी सेवा समिति की प्रमुख डॉ शीतल आमटे ने 30 नवंबर को वरोरा के आनंदवन में जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। लेकिन फिलहाल इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। अचानक डॉ शीतल द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिसर में विभिन्न तरह की चर्चा चल रही है।

Share Post: