बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले की श्री कृष्णा गौरक्षण सभा गत 100 वर्षों से गौ सेवा का कार्य कर रही है। जिसके आगामी अध्यक्ष पद के कार्यकाल के लिए गोंदिया के मानव सेवा व गौ सेवा के लिए समर्पित दामोदर बंसीधर अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। 29 अगस्त को उसके लिए मतदान किया जाएगा अपने चुनाव प्रचार के दौरान दामोदरअग्रवाल संस्था के मतदाताओं के बीच लोकप्रियता के शिखर पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
गौरतलब है कि गोंदिया की गौ सेवा के लिए समर्पित श्री कृष्णा गौरक्षण सभा अपने 100 वर्ष के कार्यकाल में अनेक गौ सेवक अध्यक्षों व कार्यकारिणी के माध्यम से निरंतर गौ सेवा का कार्य कर रही है। जिसके लिए प्रति 3 वर्ष में अध्यक्ष पद का चुनाव होता है तथा संस्था के 1045 गौ सेवक मतदाता अपने अध्यक्ष पद का चुनाव करेंगे।
आगामी कार्यकाल के लिए अपनी मानव सेवा से समाज में अपनी अलग ही पहचान तथा गौ सेवक के रूप में निरंतर कार्य करने वाले दामोदर बंसीधर बंसीधर अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ ही उनका सभी मतदाताओं से मिलकर निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसमें वे अपनी लोकप्रियता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
कोविड सेंटर अग्रसेन भवन में दी अपनी अमूल्य सेवा

कोरोना काल में जब चारों ओर महामारी का हाहाकार मचा हुआ था इस संक्रमित बीमारी से जहां लोग एक दूसरे से दूर हो रहे थे वही गोंदिया के अग्रसेन भवन में कोविडसेंटर शुरू कर कोरोना मरीजों का उपचार शुरू किया गया।
उपरोक्त सेंटर में दामोदर अग्रवाल ने अपनी जान की परवाह ना कर अपना अमूल्य सेवा कार्य प्रस्तुत कर एक उदाहरण पेश किया था। इस भीषण महामारी में जब उनकी पत्नी और बेटी कोरोना से लड़ाई लड़ रही थी उसी दौरान एक गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीज को बेड उपलब्ध कराने के लिए अपनी पत्नी और बेटी को अपने घर पर शिफ्ट किया व गंभीर मरीज को बेड उपलब्ध करवाया इसके साथ ही जब एक पीड़ित गंभीर अवस्था में होने की जानकारी मिली तो एंबुलेंस के ड्राइवर उपलब्ध नहीं होने के चलते दामोदर अग्रवाल ने स्वयं पीपीई किट पहनकर मरीज को चिकित्सालय पहुंचाया था।
गौ सेवा का कार्य निरंतर
श्री कृष्ण गौरक्षण सभा के पांजरापोल में जहां सैकड़ों गौ माता का निवास है वहां निरंतर गौ सेवा किया जा रहा है जिसमें तथा अपनी गतिविधियां निरंतर चला रहे हैं तथा संस्था के मतदाताओं में यह चर्चा चल रही है कि दामोदर अग्रवाल के आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने पर निश्चित ही श्री कृष्णा गौरक्षण सभा पांजरापोल को एक नई ऊर्जा प्राप्त होंगी तथा गौ माता की सेवा में एक नया जोश सामने आएगा तथा प्रगति के नए पद पर श्री कृष्णा गौरक्षण सभा आगे बढ़ेंगे अब यह देखना है कि सोमवार को रोचक हो चुके इस चुनाव में मतदाता अपना क्या फैसला सुनाते हैं।







One thought on “मानव सेवा व गऊ सेवा के लिए समर्पित दामोदर बंसीधर अग्रवाल, श्री कृष्णा गौरक्षण सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव मतदाताओं में बड़ी लोकप्रियता”
Comments closed