बुलंद गोंदिया (रवि सोनवाने)- सालेकसा मे गस्त कर रहे वनविकास महामंडल के वनपरिक्षेत्र अधिकारी पर तेज गती से अपनी मोटारसायकल चढाकर प्राणघातक हमला करने वाले विनोद फर्निचर मार्ट के मालिक विनोद जैन के घर पर वन विकास निगम ने छापेमारी कर एक मैटाडोर व ट्रैक्टर सहित कई लाख का सागौन व सागौन का फर्नीचर जब्त किया है , एव साकरीटोला स्थित जहा सागवान का चिराण किया जाता उस साॅ मिल को भी सील कर दिया गया है। इसे वनविकास महामंडल की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
गौरतलब है की 2 अगस्त को वन विकास निगम के वन प्रभागीय अधिकारी मंगेश बागडे अपने वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के साथ सालेकसा तहसील में गस्त पर थे,इसी दौरान उन्हे सालेकसा- दरेकसा रोड पर विनोद फर्नीचर मार्ट के सामने लकड़ी से लदा ट्रैक्टर देखा गया। तब उन्होने रूककर ट्रॅक्टर चालक से माल को लेकर जाने यातयात परवाना मागा कितु ट्रॅक्टर चालक ने यातायात परवाना नही होने की बात कहते हुये अपने मालिक को बुलाया मालिक विनोद जैन ने यातायात परवाना नही दिखाते हुये मोटरसाइकिल से मंगेश बांगडे पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। कुछ देर बाद विनोद जैन ने परवाना दिखाया कितु परवाना मे दिखाया माल एव ट्रैक्टर के माल मे फरक होने के वजह से वनविकास महामंडल के अधिकारी ने कार्रवाई करते हुये ट्रैक्टर जप्त करते हुये पुलिस मे शिकायत की जिसके के आधार पर ट्रैक्टर को कब्जे मे लेते हुये कर्तव्य पर तैनात वनविकास निगम के अधिकारी पर प्राणघातक हमला करने पर गुन्हा दाखल कर मालिक विनोद जैन सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया।
इसी कडी मे 4 अगस्त को वनविकास महामंडल की भंडारा एव नागपुर से आई टीम ने बडी कार्रवाई करते हुये विनोद जैन के घर पर छापामारी करते हुये एक मैटाडोर एव ट्रैक्टर भरकर सागौन एव फर्नीचर जब्त कर लिया इतना ही नही तो विनोद जैन जिस मिल मे अपना लकडी चिरने का काम करता था उस साकरीटोला स्थित साॅ मिल को भी सील कर दिया एव आगे जाच कर रहे है उन तीनो को वन हिरासत की माग।
वनपरिक्षेत्र अधिकारी मंगेश बागडे पर प्राणघातक हमला करने का प्रयास करने वाले विनोद फर्निचर मार्ट के मालिक विनोद जैन सहित तीनो अभी 5 अगस्त पोलीस कोठडी मे है कितु इसके बाद वनविकास महामंडल भी कोर्ट मे इन तीनो की वन हिरासत की मांग कर शकता है। जिससे विनोद जैन की मुश्किले बढने एव इस संपुर्ण प्रकरण कुछ नये खुलासे सामने आ सकते है।
मामले की जांच शुरू 2 अगस्त को की गई कार्रवाई में भारी पैमाने पर अवैध रूप से बिना मंजूरी का सागवान लकड़ी पकड़ा गया था जिसके आधार पर आज आरोपी के घर पर छापा मार कार्रवाई करने के साथ ही शामिल में भी अवैध लकड़ी जप्त की गई है तथा आगे की कार्यवाही वह जांच शुरू है ।
-ए.एम. गांधीले व्यवस्थापक वन विकास महामंडल वन विभाग भंडारा।
लाखो का अवैध सागौन और फर्नीचर जब्त,साकरीटोला की आरा मशीन सील







2 thoughts on “लाखो का अवैध सागौन और फर्नीचर जब्त,साकरीटोला की आरा मशीन सील”
Comments closed