2 वर्षों के पश्चात गणेश उत्सव दहीहंडी उत्सव उत्साह व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, गणेश उत्सव मंडल को एक खिड़की से मिलेगी सभी प्रकार की मंजूरी- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

गणेश मंडलों को पंजीयन शुल्क व शपथ पत्र की शर्तों में छूट
बुलंद गोंदिया। सर्वजनिक गणेश उत्सव, मोहर्रम ,दहीहंडी व आगामी त्यौहारों व समारोह की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था और विभिन्न व्यवस्थाओं के संदर्भ में समीक्षा सभा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सहयाद्री गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि गणेश उत्सव ,दहीहंडी व मोहर्रम तथा अन्य आगामी पर्वो में शांतिपूर्ण व उत्साह के तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी यंत्रणा समन्वय से काम करें तथा पुलिस विभाग द्वारा कानून व सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी तरीके से अमल करावे साथ ही गणेश उत्सव मंडलों को मिलने वाली सभी मंजूरी ऑनलाइन एक खिड़की योजना के अंतर्गत देने के लिए राज्य के सभी जिलों में तत्काल कार्रवाई की जाए ऐसा निर्देश भी दिया गया।
आगे मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि गत 2 वर्षों से कोरोना संक्रमण खतरा मंडरा रहा था इसलिए हम अपने त्योहारों को उत्साह के साथ नहीं मना सके इसलिए इस वर्ष राज्य सरकार के माध्यम से गणेश उत्सव दही हांडी उत्सव उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसके लिए शासन के माध्यम से गणेश उत्सव मंडल को सहयोग किया जाएगा।
सभी मंडल पर्यावरण पूरक गणेश उत्सव पर्व मनाए तथा सामाजिक जागरूकता व सामाजिक एकता को प्रदर्शित करें पुलिस व जिला प्रशासन को इस अवसर पर कानून और व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से नियोजन करने का निर्देश दिया
गणेश उत्सव के पूर्व राज्य के सभी मार्गो के गड्ढे बुझाने की कार्रवाई तत्काल की जाए साथ ही कोकण में जाने के लिए भरपूर प्रमाण में एसटी बस उपलब्ध करने का नियोजन का भी निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।
गणेश उत्सव मंडल द्वारा नए पंजीयन ऑनलाइन पद्धति से करने की सुविधा देने तथा पंजीयन शुल्क माफ करने तथा गणेश उत्सव के दौरान पुलिस विभाग द्वारा लिया जाने वाला घोषणापत्र ना लेने का भी निर्देश दिया गया गणेश उत्सव प्रतिवर्ष सामाजिक भावना के साथ संपन्न किया जाता है जिसमें नियमों का पालन होना चाहिए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा नियमों का पालन हो रही कि नहीं इस संदर्भ में गणेश मंडलों का सहयोग करें तथा संपूर्ण राज्य में उत्सव के लिए एक नियम रहेगा तथा जिला प्रशासन इस पर्व के लिए समन्वय अधिकारी की नियुक्ति करें।
पीओपी मूर्ति के संदर्भ में जल्द ही तकनीकी समिति की नियुक्ति
पीओपी मूर्तियों के निर्णय के संदर्भ में एक तकनीकी समिति की नियुक्त की जाएगी जिसमें एमपीसीबी, नीरी ,आईआईटी, एनसीएल आदि संस्था के विशेषज्ञ प्रतिनिधि होंगे तथा यह समिति पर्यावरण पूरक मार्ग को निकालेंगे।
गणेश उत्सव मंडल के कार्यकर्ताओं पर ध्वनि प्रदूषण तथा अन्य कुछ मामले दर्ज किए गए हैं वह हटाने के लिए तत्काल कार्यवाही की जाए तथा गणेश उत्सव मंडल व कार्यकर्ताओं के लिए पुरस्कार योजना की शुरुआत की नीति तय की जाए साथ ही दहीहंडी उत्सव मनाते समय छोटे गोविंदा के संदर्भ में न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गणेश उत्सव एक महत्वपूर्ण त्यौहार है प्रशासन द्वारा इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाने में सहयोग करना चाहिए तथा आपसी सहयोग से किसी भी समस्या का समाधान किया जाए।
पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सेठ ने आगामी महोत्सव के संदर्भ में कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी।
मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव गृह आनंद लिमये, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी, प्रमुख सचिव संजय सक्सेना, पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, अतिरिक्त मुख्य महासचिव स्वास्थ्य प्रदीप व्यास, बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल चहल, एम.एम.आर.डी.ए. आयुक्त श्रीनिवास, प्रमुख सचिव पर्यावरण मनीषा म्हैस्कर, बृहन्मुंबई सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ज्योतिर्भास्कर श्री. जयंतराव सलगांवकर, एन. नरेश दहीभावकर, अखिल लोक उत्सव समिति के हितेश जाधव, मूर्तिकार एसोसिएशन के अन्ना टोंडवलकर और अन्य के साथ-साथ रिमोट व्यूइंग सिस्टम के माध्यम से।
इस अवसर पर जिले के सभी संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली विभाग के मुख्य अधिकारी और जिले के महत्वपूर्ण लोक गणेश मंडल के मुख्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share Post: